आईपीएल 2026 अब अपने सबसे अंतिम दौर में पहुंच चुका है। 26 मई से प्लेऑफ मुकाबले शुरू होंगे, जहां टॉप चार टीमें ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी। लेकिन भारत में अब अप्रत्याशित तरीके से बारिश हो रही है जिससे मैचों में भी प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में फैंस के मन में एक बड़ा सवाल है कि अगर प्लेऑफ मैचों में बारिश हो गई तो क्या होगा? खासकर क्या क्वालीफायर और एलिमिनेटर के लिए रिजर्व डे रखा गया है या नहीं?

बताते चलें कि, अभी तक बीसीसीआई या आईपीएल की ओर से क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैचों के लिए रिजर्व डे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यानी फिलहाल यही माना जा रहा है कि इन मुकाबलों के लिए अलग से रिजर्व डे नहीं होगा। हालांकि फाइनल के लिए जरूर रिजर्व डे रखा गया है।

बारिश होने पर क्या होगा?

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ मुकाबले किसी भी हालत में उसी दिन पूरे कराने की कोशिश रहेगी। इसी वजह से लीग स्टेज मुकाबलों की तुलना में इन मैचों के लिए अतिरिक्त समय दिया जाता है। अगर बारिश होती है तो मैच का कटऑफ टाइम करीब दो घंटे तक बढ़ाया जा सकता है, ताकि पूरा 20 ओवर का मुकाबला कराया जा सके।

अगर लगातार बारिश के कारण पूरे ओवर नहीं हो पाते, तो कम से कम पांच-पांच ओवर का मैच कराने की कोशिश की जाती है।

अगर बारिश की वजह से मैच नहीं पाया तो?

अगर बारिश इतनी ज्यादा हो जाए कि पांच ओवर का मुकाबला भी संभव ना हो सके। ऐसे में फैसला अंक तालिका के आधार पर होगा। यानी लीग स्टेज में जो टीम ऊपर रही होगी, वही अगले दौर में पहुंच जाएगी।

क्वालीफायर-1 में नंबर-1 और नंबर-2 टीम भिड़ती हैं। अगर यह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो नंबर 1 में रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। इसी प्रकार एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 में भी होगा।

फाइनल के लिए क्या है नियम

आईपीएल फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। यानी अगर फाइनल वाले दिन बारिश के कारण खेल पूरा नहीं हो पाता, तो मुकाबला अगले दिन वहीं से शुरू होगा जहां पर रोका गया था। मैच दोबारा शुरुआत से नहीं खेला जाएगा।

लेकिन अगर रिजर्व डे पर भी बारिश रुकने का नाम नहीं लेती, तब लीग स्टेज में ऊपर रहने वाली टीम को चैंपियन घोषित किया जा सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version