Tuesday, February 17

Google News Sports Digest Hindi

Yuzvendra Chahal: इस समय आईपीएल 2025 की रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद अब सभी टीमें मेगा ऑक्शन की तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं इस बार आईपीएल 2025 की रिटेंशन लिस्ट सामने आने के बाद कई स्टार खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने रिलीज कर दिया है। लेकिन अब ये सभी खिलाड़ी आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनने वाले है।

Yuzvendra Chahal
image source vis getty images

वहीं इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने उन 4 प्लेयर्स का नाम भी बताया है जिनको अबकी बार इस मेगा नीलामी में आरसीबी की टीम को टारगेट करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने इस नीलामी से पहले यह भी कहा है कि आरसीबी टीम की इस बार सबसे पहली प्राथमिकता होगी कि वह युजवेंद्र चहल को अपनी टीम के साथ जोड़े।

Yuzvendra Chahal मेगा ऑक्शन में इन प्लेयर्स को टारगेट करेगी आरसीबी :-

आईपीएल 2025 सीजन के लिए आरसीबी की टीम ने विराट कोहली, रजत पटिदार और यश दयाल को रिटेन कर लिया है। वहीं अब आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में आरसीबी की टीम अपने 83 करोड़ का पर्स और 3 RTM कार्ड के साथ उतरने वाली है। इसके अलावा आरसीबी की टीम इस बार कई बड़े खिलाड़ियों को टारगेट कर सकती है।

Yuzvendra Chahal
image source vis getty images

वहीं इससे पहले ही अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने अपनी टीम को 4 खिलाड़ियों को खरीदने की सलाह दी है। डिविलियर्स के अनुसार इस बार के मेगा ऑक्शन में आरसीबी की टीम को युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal), रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा और भुवनेश्वर कुमार पर बोली लगानी चाहिए। क्यूंकि उनका मानना है कि यदि इस टीम को अपना पहला आईपीएल खिताब जीतना है तो (Yuzvendra Chahal) यही खिलाड़ी खिताब जीतने में उनकी मदद कर सकते है।

पूर्व अफ्रीकी खिलाड़ी ने सुझाए ये 4 नाम :-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि, ” हमारे लिए सबसे अच्छी बात यह है कि हमारे पास अभी भी विराट कोहली हैं। क्यूंकि हमने इस बार रिटेंशन पर बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं किए है। हमें चाहिए कि हमको वर्ल्ड क्लास स्पिनर को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Yuzvendra Chahal
image source vis getty images

हमें इस बार युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को वापस अपनी टीम में लाना चाहिए। क्यूंकि उनको इस टीम से कभी नहीं जाना चाहिए था। इसके अलावा आगे डिविलियर्स ने कहा कि आरसीबी की टीम इस बार रविचंद्रन अश्विन को भी अपनी टीम के साथ जोड़ सकती है। लेकिन मुझे इसके अलावा आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी पसंद है। वहीं अश्विन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सकते है।

Yuzvendra Chahal
image source vis getty images

ये सभी ऐसे खिलाड़ी है जो अपने खेल को अच्छी तरह से जानते है। वहीं इस बार आईपीएल 2025 के सीजन के लिए युजी चहल मेरी मुख्य प्राथमिकता है। क्यूंकि चहल (Yuzvendra Chahal) राजस्थान रॉयल्स से पहले आरसीबी की टीम का हिस्सा ही थे। वहीं इसके अलावा चहल (Yuzvendra Chahal) आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी हैं।

अश्विन और चहल को राजस्थान ने किया है रिलीज :-

इस बार आईपीएल 2025 के सीजन के लिए जब 31 अक्टूबर को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट आई तो उसमें रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का नाम नहीं था। क्यूंकि इस सीजन से पहले ही राजस्थान रॉयल्स ने इन्हें रिलीज कर दिया था।

Yuzvendra Chahal
image source vis getty images

वहीं अबकी बार ये दोनों स्टार स्पिनर्स आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनेंगे। क्यूंकि राजस्थान की टीम पहले ही अपने छह खिलाड़ी रिटेन कर चुकी है। वहीं इस टीम के पास एक भी राइट टू मैच कार्ड नहीं बचा है। तभी तो अब इन दोनों स्टार स्पिनर्स का दूसरी टीम में जाना तय हो गया है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version