Tuesday, March 10

ICC Men’s T20 World Cup 2026 में पहली बार उतरने जा रही इटली ने वेन मैडसन की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

क्रिकेट इतिहास में इटली के लिए यह एक बेहद खास पल है। ICC Men’s T20 World Cup 2026 में इटली पहली बार हिस्सा लेने जा रही है। इस टूर्नामेंट के लिए इटली क्रिकेट बोर्ड ने 15 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान अनुभवी खिलाड़ी वेन मैडसन को सौंपी गई है, जो इस ऐतिहासिक सफर में टीम का नेतृत्व करेंगे।

इटली की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि यूरोपीय क्रिकेट में अब तक गिने-चुने देशों को ही विश्व स्तर पर पहचान मिल पाई है। अब इटली भी उस सूची में शामिल हो चुका है।

ग्रुप स्टेज में किससे होगी इटली की भिड़ंत

इटली की टीम T20 World Cup 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 9 फरवरी को करेगी। पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इसके बाद 12 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ दूसरा ग्रुप मैच होगा।

ग्रुप C में इटली को दो बार की चैंपियन इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों के साथ रखा गया है। ऐसे में इटली के लिए यह ग्रुप चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन टीम के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका भी होगा।

कप्तान वेन मैडसन पर रहेंगी निगाहें

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इटली टीम की कप्तानी Wayne Madsen को दी गई है। मैडसन लंबे समय से इटली क्रिकेट का अहम चेहरा रहे हैं और उनके अनुभव से टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे पहले इटली क्रिकेट बोर्ड कप्तानी को लेकर स्थिति साफ कर चुका था और अब आधिकारिक स्क्वाड में भी इसकी पुष्टि हो गई है। मैडसन टी20 ब्लास्ट सहित दुनिया के कई अलग-अलग टी20 टूर्नामेंट में भी खेल चुके हैं।

JJ Smuts की एंट्री से टीम को मिली मजबूती

इटली की टीम में सबसे बड़ा नाम ऑलराउंडर JJ Smuts का है। वह पहले साउथ अफ्रीका के लिए 13 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उनका अनुभव इटली की युवा टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। हालांकि, चोट के चलते एमिलियो गे इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाए हैं, जो टीम के लिए एक झटका जरूर है।

यूरोप क्वालीफायर में इटली ने शानदार प्रदर्शन करके बनाई थी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह

इटली ने ICC Men’s T20 World Cup Europe Qualifier 2025 में शानदार खेल दिखाते हुए टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया था। टीम ने स्कॉटलैंड और गुएर्नसे जैसी मजबूत टीमों को हराकर दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रदर्शन के दम पर इटली और नीदरलैंड्स ने वर्ल्ड कप का टिकट कटाया। स्कॉटलैंड के खिलाफ 12 रन की यादगार जीत को इटली क्रिकेट के सबसे बड़े पलों में गिना जा रहा है।

इटली का कोचिंग स्टाफ भी है अनुभवी

इटली टीम का कोचिंग स्टाफ भी अनुभवी नामों से सजा है। टीम के हेड कोच जॉन डेविसन होंगे, जबकि केविन ओ’ ब्रायन और डगलस ब्राउन असिस्टेंट कोच की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा, टीम मैनेजर के रूप में पीटर डी वेनुटो जिम्मेदारी संभालेंगे। यह सपोर्ट स्टाफ टीम को बड़े मंच पर ढलने में मदद करेगा।

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के लिए इटली की पूरी टीम

वेन मैडसन (कप्तान), मार्कस कैम्पोपियानो, जियान पिएरो मीडे, जैन अली, अली हसन, क्रिशन जॉर्ज, हैरी मनेंटी, एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेंजामिन मनेंटी, जसप्रीत सिंह, जेजे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट और थॉमस ड्राका।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version