Thursday, March 19

Google News Sports Digest Hindi

Jason Gillespie: इंटरनेशन क्रिकेट काउंसिल से चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर नाराज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अब एक और बड़ा झटका लगा है। क्यूंकि अब पाकिस्तान की टेस्ट टीम के मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) ने पद छोड़ने का मन बना लिया है। इसके चलते हुए उनको (Jason Gillespie) दुबई से पाकिस्तान टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन वह इस टीम के साथ नहीं जुड़े। तभी तो अब ऐसा माना जा रहा है कि वह बहुत जल्द ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपना इस्तीफा सौंप सकते है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से नाराज है Jason Gillespie :-

एक रिपोर्ट के अनुसार गिलेस्पी (Jason Gillespie) काफी समय से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से नाराज हैं। वहीं इन दोनों के बीच दूरी उस समय बढ़ गई जब PCB ने सहायक कोच टिम नीलसन के अनुबंध को नवीनीकृत न करने का फैसला किया था। तब उन्हें अपने विकल्पों पर विचार करना पड़ा था।

Jason Gillespie
image source via getty images

जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) इस बात से भी नाराज थे कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने न तो उनसे इस बारें में सलाह ली और न ही उनको अपने इस निर्णय की जानकारी दी। इसके चलते ही तो अब उन्होंने PCB से नाराज होकर कोच पद छोड़ने का निर्णय कर लिया।

गिलेस्पी की कोचिंग में कैसा रहा टीम का प्रदर्शन :-

इस साल की शुरुआत में ही जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) को पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच के रूप में 2 साल के लिए अनुबंधित किया था। वहीं इसी दौरान पाकिस्तान की टेस्ट टीम को पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ अपने घर में टेस्ट सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी।

Jason Gillespie: जेसन गिलेस्पी का पाकिस्तानी कोच पद से कटेगा पत्ता, इस पूर्व खिलाड़ी को मिलेगी कमान
image source via getty images

फिर इस सीरीज के बाद इंग्लैंड टीम के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने सीरीज जीत कर अपने नाम कर ली। इसके बाद फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा कुछ अहम फैसलों में गिलेस्पी (Jason Gillespie) को शामिल न करने से वह PCB से काफी नाराज चल रहे है।

आकिब जावेद बन सकते है टीम के कोच :-

Aaqib Javed
Aaqib Javed/ Photo Credit: Getty Images

जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) के पाकिस्तान टीम के साथ न जुड़ने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को टीम का अंतरिम प्रभार सौंप सकती हैं। क्यूंकि वह पहले से ही सफेद गेंद टीम के साथ अंतरिम भूमिका में हैं। तभी तो अब उनको चैंपियंस ट्रॉफी तक कोच नियुक्त किया गया है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version