Thursday, February 12

Google News Sports Digest Hindi

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (IND vs AUS) के बीच 14 दिसंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का तीसरा मुकाबला खेला जाने वाला है। इन दोनों (IND vs AUS) के बीच यह मुकाबला ब्रिसबेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) पर खेला जाएगा। इसके अलावा पहले 2 टेस्ट मैचों के बाद सीरीज अभी फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। वहीं ये दोनों ही टीमें (IND vs AUS) अब अगले मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी। इसके अलावा इसी बीच पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और मैदान से जुड़े अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज :-

इस मैदान की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। तभी तो यहां पर मुकाबले के शुरुआती सत्र में तेज गेंदबाज हावी रह सकते हैं। इसके अलावा गाबा के क्यूरेटर डेविड सैंडर्सकी ने पुष्टि की है कि पिच अपनी पारंपरिक विशेषताओं के अनुरूप ही रहेगी।

Adelaide Test: एडिलेड टेस्ट में हार के बाद अंक तालिका में खिसका भारत, जानिए क्या है फाइनल का समीकरण
image source via getty images

वहीं इससे पहले ही 11 दिसंबर को मीडिया से बात करते हुए सैंडर्सकी ने बताया था कि, “हम अभी भी हर बार पिच को ठीक उसी तरह से तैयार करते हैं ताकि वही अच्छी गति और उछाल मिले जिसके लिए गाबा पहचाना जाता है।”

कितने टेस्ट की मेजबानी कर चुका है ब्रिसबेन :-

ऑस्ट्रेलिया के इस मैदान पर पहला टेस्ट 1932 में खेला गया था। तब से लेकर अभी तक (IND vs AUS) इस मैदान पर कुल 66 टेस्ट मैच खेले जा चुके है। तभी तो इन खेले गए 66 मुकाबलों में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 26 मैच और पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने भी 26 ही मैच जीते हैं।

India and Australia: ब्रिसबेन क्रिकेट ग्राउंड में कैसा है भारत और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
image source via getty images

इसके अलावा इस मैदान पर 13 मैच ड्रॉ और एक मैच टाई रहा है। वहीं इसके अलावा (IND vs AUS) गाबा के मैदान पर किसी भी टीम का सर्वोच्च स्कोर 645 रन और न्यूनतम स्कोर 58 रन रहा है।

ब्रिसबेन में कैसा रहा है IND vs AUS का प्रदर्शन :-

अभी तक गाबा के इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। क्यूंकि अभी तक भारतीय टीम (IND vs AUS) ने इस मैदान पर कुल 7 टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं इन मुकाबलों में खेलते हुए भारतीय टीम को केवल एक में जीत मिली है। जबकि 5 मुकाबलों में इंडियन टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा एक मुकाबला ड्रा भी रहा है।

IND VS AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में दूसरे टेस्ट के लिए हुआ ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान
image source via getty images

भारतीय टीम ने अपनी इकलौती जीत साल 2021 में दर्ज की थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम (IND vs AUS) ने इस मैदान पर कुल 66 मुकाबले खेले है। इन मुकाबलों में खेलते हुए उसने 42 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि इस दौरान उनको केवल 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा उनके 13 टेस्ट मैच ड्रॉ और एक टेस्ट टाई रहा है।

इस बार ब्रिसबेन में खलल डालेगी बारिश :-

गाबा में एक्यूवेदर के अनुसार मैच के पहले दिन 14 दिसंबर को 88 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके बाद फिर खेल के दूसरे दिन भी 49 प्रतिशत तक बारिश हो सकती। वहीं मुकाबले के तीसरे दिन बारिश होने की कम संभावना है।

Australia Cricket team
image source via getty images

लेकिन फिर भी वहां पर बादल छाए रह सकते हैं। जबकि मैच के चौथे और पांचवें दिन क्रमशः 42 और 25 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। इसके अलावा इन पांच दिनों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version