Thursday, June 18

भारतीय क्रिकेटर Shubman Gill ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर Gukesh D को सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने की बधाई दी।

गुकेश ने गुरूवार को सिंगापुर में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 के फाइनल में चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से हराकर खिताब जीता और इतिहास रच दिया। इसी के साथ, वह यह खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

Gukesh D
Gukesh D

शुभमन गिल ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “मैं पूरी भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से डी गुकेश को बधाई देना चाहता हूं। सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियन बनना अपने आप में एक उपलब्धि है।”

इस रोमांचक मुकाबले में 55वें मूव पर निर्णायक क्षण आया, जब डिंग ने समय के दबाव में अपने रूक को f2 पर ले जाकर एक बड़ी गलती कर दी। गुकेश ने तुरंत उनकी गलती पहचान ली और इस मौके का फायदा उठाते हुए खुद को संभाला और अगले कुछ मूव में जीत हासिल कर ली।

Gukesh D
Gukesh D

गुकेश ने लिरेन के खिलाफ 58 चालों में 14वीं बाजी जीती और 18वें वर्ल्ड चेस चैंपियन बन गये। इसके साथ ही साथ, वह यह खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय भी बने। उनसे पहले ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

चेन्नई के रहने वाले गुकेश ने ऐतिहासिक जीत हासिल करने के कहा था, “मैं पिछले 10 वर्षों से इस क्षण का सपना देख रहा था। मैं खुश हूं कि मैंने अपने सपने को साकार किया (और उसे हकीकत में बदला)।”

गुकेश ने 18 साल की उम्र में खिताब जीतकर छोड़ा गैरी कास्पारोव को पीछे

Gukesh D
Gukesh D

18 साल की उम्र में भारत के युवा ग्रैंडमास्टर गुकेश डी रूस के महान गैरी कास्पारोव को पीछे छोड़ते हुए सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियन बन गए। कास्पारोव ने 1985 में अनातोली कार्पोव को हराकर 22 वर्ष की आयु में यह खिताब जीता था।

गुकेश इस साल के शुरुआत में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने के बाद वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतने के लिए सबसे कम उम्र के दावेदार के रूप में खिताबी मुकाबले में उतरे थे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version