Wisden Cricketer of the Year Award: भारतीय स्‍टार पेसर जसप्रीत बुमराह और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक 2025 से सम्मानित किया गया है। बुमराह को पुरुष क्रिकेटर का और मंधाना को वीमेंस कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर घोषित किया गया है। वहीं बेस्ट टी-20 क्रिकेटर का सम्मान वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को दिया गया है।

स्मृति मंधाना ने बनाया नया इतिहास

asprit Bumrah and Smriti Mandhana named Wisden Leading Cricketers in the World
Smriti Mandhana/Getty Images

स्मृति मंधाना यह सम्मान दूसरी बार पाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं। इससे पहले उन्हें यह अवॉर्ड 2018 में मिला था। बता दें कि, साल 2024 में मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 1659 इंटरनेशनल रन बनाए, जो महिला क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक है।

वनडे में उनके बल्ले से 4 शतकों सहित 747 रन निकाले हैं। जबकि, टी20I में उन्होंने 763 रन बनाए हैं। बता दें कि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 3 मुकाबले खेलते हुए (117, 136, 90) 343 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट मैच में भी 149 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी।

जसप्रीत बुमराह का हर फॉर्मेट में जलवा

Jasprit Bumrah, Wisden Cricketer of the Year Award
Jasprit Bumrah, Wisden Cricketer of the Year Award/Getty Images

जसप्रीत बुमराह को यह अवॉर्ड उनके हर फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मिला। उन्होंने टेस्ट में 14.92 की औसत से 71 विकेट चटकाए हैं। इसके अलाव वह 200 टेस्ट विकेट 20 से कम की औसत से लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने हैं। विशाखापत्तनम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को किया ध्वस्त कर दिया था।

सबसे खास गेंदबाजी स्पेल उनका टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच विनिंग स्पेल थी। इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 4.17 की इकोनॉमी रेट से 15 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। अगर टेस्ट मैच में उनकी प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।

विजडन के अन्य टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट

  1. गस एटकिंसन
  2. लियाम डॉसन
  3. सोफी एक्लेस्टोन
  4. जेमी स्मिथ
  5. डैन वॉरॉल

इनमें से सभी इंग्लैंड के खिलाड़ी हैं। सोफी महिला टीम की प्रमुख स्पिनर हैं जबकि वॉरॉल ने पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला था, अब इंग्लैंड की ओर से खेलते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Diges Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version