Saturday, March 7

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि उनके परिवार की एक खास सदस्य शीतल गणेशन हैं।

जसप्रीत बुमराह की पत्नी और जानी-मानी स्पोर्ट्स प्रेज़ेंटर संजना गणेशन की छोटी बहन शीतल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरों में शीतल की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की झलकियां सामने आई हैं।

कौन हैं शीतल गणेशन?

IPL 2025 Bumrah's 'secret sister-in-law' Sheetal Ganesan in the news
IPL 2025 Bumrah’s ‘secret sister-in-law’ Sheetal Ganesan in the news/Getty Images

शीतल गणेशन अमेरिका के शिकागो में रहती हैं और पेशे से एक डेंटिस्ट हैं। उन्होंने अमेरिका की रटगर्स यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है और “आउटस्टैंडिंग मास्टर्स स्टूडेंट अवॉर्ड” भी हासिल किया है।

इस समय वह शिकागो में डेंटिस्ट के रूप में कार्यरत हैं और बुमराह की साली होने के नाते सोशल मीडिया पर खासा ध्यान खींच रही हैं।

संजना और शीतल का बॉन्ड

संजना गणेशन अक्सर अमेरिका जाते समय अपनी बहन से मुलाकात करती हैं। बताया जा रहा है कि पिछले साल जब टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेल रही थी, तब दोनों बहनों की मुलाकात हुई थी।

बुमराह का अगला मुकाबला

Jasprit Bumrah, IPL 2025
Jasprit Bumrah, IPL 2025/Getty Images

इस बीच जसप्रीत बुमराह गुरुवार को मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में मैदान पर उतरने वाले हैं। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई की टीम इस सीजन में पहले 4 मुकाबलें हार कर जबरजस्त वापसी की है और पिछले लगातार 3 मुकाबले जीत कर वह पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को और भी ठीक कर लिया है।

वहीं, SRH की टीम का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है और टीम अभी तक अपने 7 मैचों में सिर्फ 2 मैच ही जीत पाई है जबकि, 5 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Diges Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version