जब भी क्रिकेट के मैदान पाकितान और भारतीय टीम टकराती है तो क्रिकेट फैन्स के अन्दर जोश भरा होता है। फील्ड पर खिलाड़ी भी इस हाईवोल्टेज मैच में अलग ही ऊर्जा के साथ मैदान पर खेलते हैं। बात जब भी भारत और पाकिस्तान के यादगार क्रिकेट मैचों की होती है तो उस दौरान खिलाड़ियों के भिडंत को जरुर याद किया जाता है, उनमें से ही एक किस्सा बहुत मशहूर है, पाकिस्तान के जावेद मियांदाद और भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज किरण मोरे के बीच का है।
जावेद मियांदाद और किरण मोरे के बीच कब हुआ था ये किस्सा
1992 में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान का जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आई थी। सिडनी में मैच के दौरान माहौल काफी गर्म था। इस मैच को लेकर दोनों टीम के खिलाड़ी काफी दबाव में थे। इसी बीच पाकिस्तान की बैटिंग के दौरान बल्लेबाज जावेद मियांदाद और भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे के बीच बहस होने लगी थी।
क्यों पिच पर कूदने लगे थे जावेद मियांदाद
भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए 217 रन बनाए थे। पाकिस्तान की तरफ़ से इंजमाम उल हक और आमिर सोहेल पारी शुरुआत करने आए। हालाँकि, इंजमाम 2 रन बना कर पवेलियन लौट गए। इसके जाहिद फज़ल भी 2 रन बनाकर ही आउट हो गए। इसके बाद क्रिज पर जावेद मियांदाद बल्लेबाजी करने के लिए आए।
इसी दौरान, सचिन तेंदुलकर मियांदाद के खिलाफ़ गेंदबाजी करने आए। उस ओवर में विकेटकीपर किरण मोरे बार-बार अपील कर रहे थे, जिससे मियांदाद को गुस्सा आ रहा था, क्योंकि वह डिस्टर्ब हो रहे थे। इसके चलते दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी बहस हुई। पाकिस्तानी बल्लेबाज ने अंपायर से जाकर मोरे की शिकायत भी की। अगली गेंद पर जब जावेद रन दौड़कर रहे थे तो किरण मोरे ने उनके खिलाफ रनआउट की अपील की। इस पर गुस्से में आकर मियांदाद इतना चिढ़ गए कि वे पिच पर ही मेंढक की तरह कूदने लगे।
इस मैच में भारतीय टीम ने 49 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 54 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। पाकिस्तान के लिए मुश्ताक अहमद ने 3, आकिब जावेद ने 2 और वसीम हैदर ने एक विकेट झटका। 217 रन चेज करते हुए PAK की शुरुआत अच्छी नहीं थी और 17 रन पर दो विकेट गिर गए थे। आमिर सोहेल ने 62 रन बनाए। इसके बाद भी पाकिस्तान की टीम 43 रन से मैच हार गयी।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







