Saturday, February 21

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहे हैं। वह पिछले कुछ समय से लगातार रन भी बना रहे हैं। वह इंग्लैंड और पकिस्तान (PAK vs ENG) के बीच मुल्तान में खेले जा रहे मुकाबले में तीसरे दिन लंच तक 72 रन बना चुके थे। इस पारी में 71 रन बनाते ही उन्होंने सर एलेस्टेयर कुक (Sir Alastair Cook) का महारिकॉर्ड तोड़ दिया और इतिहास रच दिया।

गौरतलब हो कि, जो रूट ने इस मुकाबले में दो मामलों में इतिहास रचा। पहली पारी में मात्र 37 रन बनाते ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में 5,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। उनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज WTC में अब तक 4000 रन भी नहीं बना सका है। इसके अलावा, इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करते हुए सर एलेस्टेयर कुक (Sir Alastair Cook) को पीछे छोड़ दिया।

इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने जो रूट

Joe Root broke Sir Alastair Cook record (PAK vs ENG Test)
Joe Root broke Sir Alastair Cook record (PAK vs ENG Test)

मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 71 रन बनाते ही जो रूट (Joe Root) इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में सर एलेस्टेयर कुक को पीछे छोड़ दिया, जो उनसे पहले अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में टॉप स्कोरर थे। कुक के टेस्ट स्कोर की बराबरी करने के लिए रूट को इस मुकाबले से पहले 70 रनों की दरकार थी।

कुक ने अपने टेस्ट करियर में कुल 161 मुकाबले खेले थे, जिसकी 191 पारियों में उन्होंने 45.35 की औसत से 12472 रन बनाए थे, जिसमें 33 शतक और 57 अर्धशतक शामिल थे। इसके अलावा, उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 294 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली थी।

दूसरी ओर, रूट ने मुल्तान टेस्ट के तीसरे दिन लंच ब्रेक तक 147 मैचों की 268 पारियों में 50.91 की औसत से 12474 रन बना लिए हैं, जिसमें 34 शतक और 65 अर्धशतक शामिल हैं। रूट की टेस्ट क्रिकेट में करियर बेस्ट पारी 254 रनों की रही है।

Joe Root ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में बनाए हैं ये बड़े रिकॉर्ड

Joe Root broke Sir Alastair Cook record (PAK vs ENG Test)
Joe Root broke Sir Alastair Cook record (PAK vs ENG Test)

जो रूट ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। वह अब इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ सबसे ज्यादा शतक (34), सबसे ज्यादा अर्धशतक (65) और सबसे ज्यादा 50+ रनों की पारी (99) खेलने वाले बल्लेबाज भी हैं।

बता दें कि, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जो रूट का नाम दुनिया में पांचवें स्थान पर, सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में स्थान पर, सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर स्थान पर और सबसे ज्यादा 50+ रनों की पारी खेलने के मामले में चौथे स्थान पर आता है।

जो रूट का टेस्ट करियर:

मैच – 147

पारी – 268

नॉट आउट – 23

रन12474 रन

सर्वश्रेष्ठ पारी – 254

औसत – 50.94

शून्य पर आउट – 12

शतक – 34

अर्धशतक – 65

चौके – 1349

छक्के – 44

नोट: यहाँ दिए गए सभी आंकड़े पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, पहले टेस्ट के तीसरे दिन के लंच ब्रेक तक के हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version