Joe Root: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेलते हुए 5000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। इस समय इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट में नए – नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे है।

तभी तो अब पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मुल्तान टेस्ट मैच के दूसरे दिन खेलते हुए जो रूट ने इतिहास रच दिया है। इसी बीच उन्होंने अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी में खेलते हुए एक बड़ा कारनामा किया है। जिसको उनसे पहले आज तक कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया है।
डब्ल्यूटीसी में 5000 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज बने Joe Root :-

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मुल्तान टेस्ट मैच के दूसरे दिन जो रूट (Joe Root) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 5000 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। क्यूंकि उन्होंने बाकि सभी खिलाड़ियों को काफी पीछे छोड़ दिया है।

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रुट (Joe Root) ने अभी तक डब्ल्यूटीसी में 59 मैचों की 107 पारियों में खेलते हुए 5000 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस दौरान उनकी 51.46 की औसत और 59.11 की स्ट्राइक रेट रही है। डब्ल्यूटीसी मैचों के दौरान खेले हुए जो रुट ने अभी तक 16 शतक और 20 अर्धशतक भी लगाए है। इस तरह से आप अंदाजा लगा सकते है कि इस समय जो रुट कितनी शानदार फॉर्म में चल रहे है।
Joe Root से काफी नीचे आते है ये बल्लेबाज :-
इसके अलावा अभी डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे नंबर के बल्लेबाज के रन रुट से काफी कम है। जिससे अब जो रुट (Joe Root) को फिलहाल इस मामले में कोई भी टक्कर देता नहीं दिखा रहा है। वहीं अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन हैं। जिन्होंने 45 मैचों में खेलते हुए 3904 रन बनाए हैं।

उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के ही एक और बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का नाम आता है। जिन्होंने 45 टेस्ट मैचों में खेलते हुए अभी तक 3486 रन बनाए है। इसके अलावा अभी इंग्लैंड के एक और बल्लेबाज बेन स्टोक्स है। जिन्होंने अभी तक 48 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 3101 रन बनाए हैं। वहीं इसके अलावा इस मामले में किसी भी बल्लेबाज के अभी डब्ल्यूटीसी में 3000 हजार से ज्यादा रन नहीं है।
Joe Root संकट के समय टीम को दिया सहारा :-

अभी पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की टीम मुल्तान में टेस्ट मैच खेल रही है। मुल्तान में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में जो रूट (Joe Root) अपनी टीम के लिए उस वक्त बल्लेबाजी करने के लिए आए जब उनकी टीम संकट में थी। क्यूंकि इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने अपनी पहली पारी में 556 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है।

इसके अलावा इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट भी इस मुकाबले में चोटिल हो गए थे। जिसके चलते हुए वह इस मुकाबले में ओपनिंग करने के लिए नहीं उतरे थे। इसी बीच बल्लेबाज जैक क्रॉले के साथ कप्तान ओली पोप को बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा था। लेकिन ओली पोप इस मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल पाए और जीरो पर ही आउट हो गए। तब इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाज जो रूट आए। उन्होंने तब संकट में दिख रही अपनी टीम को उबारने का काम किया।







