Sunday, March 22

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हेडिंग्ले टेस्ट मैच इस समय काफी रोमांचक मोड़ पर आ गया है। क्यूंकि इस मैच का 5वां दिन निर्णायक होने वाला है। लेकिन इससे पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक लगाकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वहीं अपने इस आर्टिकल में हम उनके सबसे खास रिकॉर्ड के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो उन्होंने हेडिंग्ले में आए शतक के साथ ही बनाया है।

KL Rahul ने लगाया शानदार शतक :-

इस मौजूदा समय में भारत के सबसे स्टाइलिश बल्लेबाजों में शुमार केएल राहुल को टीम जिस भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजती है तो वह अपने आप को अच्छी तरह से साबित करते हैं। क्यूंकि इंग्लैंड की टीम के खिलाफ हेडिंग्ले ओवल में ओपनिंग करने आए केएल राहुल अपनी पहली पारी में चाहे ही कुछ खास नहीं कर पाए हों, लेकिन अब इसी मैच की दूसरी पारी में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया हैं।

KL RAHUL
KL RAHUL

इस मैच में खेलते हुए उनका यह शतक 202 गेंदों पर आया। अपनी इस दूसरी पारी में वह यहीं नहीं रुके और अपनी टीम के स्कोर को ओर आगे लेकर बढ़ गए। इसके बाद उनको 137(247) के स्कोर पर ब्रिडन कर्स ने आउट कर दिया। उनकी इस पारी में बल्ले से 18 चौके भी आए।

केएल राहुल ने रचा इतिहास :-

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ अब वह भारत के पहले सलामी बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 3 टेस्ट शतक लगाए हैं। वहीं इस टेस्ट मैच शतक से पहले भी उन्होंने ओवल (2018 में 149 रन) और लॉर्ड्स (2021 में 129 रन) में शतक लगाए थे।

KL Rahul
image source via getty images

इसके अलावा वह अब इंग्लैंड में तीन शतक लगाने वाले पहले एशियाई सलामी बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस मामले में अब उन्होंने सुनील गावस्कर, विजय मर्चेंट, राहुल द्रविड़ और रवि शास्त्री को पीछे छोड़ दिया है। क्यूंकि इन सभी ने इंग्लैंड की धरती पर दो-दो शतक लगाए थे।

केएल राहुल का टेस्ट करियर :-

KL Rahul
image source vis getty images

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने देश के लिए 59 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने 37.71 की बल्लेबाजी औसत के साथ 6493 टेस्ट रन बनाए हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 9 शतक और 17 अर्धशतक भी आए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version