Tuesday, February 3

IND vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच में भारत क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपनी दूसरी पारी में शानदार शतक लगा दिया है। वहीं उन्होंने ऋषभ पंत के साथ मिलकर टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला और काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। इसके अलावा दूसरी पारी में भी पंत ने शानदार शतक लगाया है। इसके अलावा अब राहुल के शानदार शतक के बाद उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने एक खास मैसेज भेजा है।

लीड्स टेस्ट में राहुल ने जड़ा शानदार शतक :-

KL Rahul
KL Rahul

इंग्लैंड में लीड्स टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक लगा दिया है। इसके चलते हुए अब वह इंग्लैंड में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसके चलते हुए केएल राहुल अब तक इंग्लैंड में 18 पारियों में 3 शतक भी लगा चुके हैं। वहीं उनसे पहले सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, विजय मर्चेंट और रवि शास्त्री ने बतौर ओपनर इंग्लैंड में 2-2 शतक लगाए हैं।

पत्नी आथिया शेट्टी का आया खास मैसेज :-

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के इस शानदार शतक के बाद अब उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। उन्होंने अपनी इस स्टोरी में केएल राहुल का फोटो शेयर किया और लिखा, “यह बहुत स्पेशल है।”

इसके अलावा ऋषभ पंत और केएल राहुल के बीच दूसरी पारी में चौथे विकेट के लिए 195 रनों की शानदार साझेदारी भी हुई थी। इस मैच की दूसरी पारी में भी ऋषभ पंत 140 गेंदों पर 118 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। उनकी इस शतकीय पारी में हमें 15 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले। जबकि राहुल ने 18 चौकों की मदद से 137 रनों की पारी खेली थी।

डेढ़ साल बाद आया राहुल का टेस्ट शतक :-

KL Rahul
image source via getty images

भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के बल्ले से टेस्ट मैच में पहला शतक लगभग 18 महीनों के बाद आया है। इसके अलावा इसी मैच की पहली पारी में भी केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन उस समय वह एक बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। तब अपनी पहली पारी में राहुल ने 78 गेंद पर 42 रन बनाए थे। उस समय उनकी पारी में कुल 8 चौके भी आए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version