Wednesday, March 4

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे रोमांचक दौर में आ गया है। खिताब से बस दो कदम दूर इस रेस में चार टीमें आपस में भिड़ेंगी। इससे पहले ICC ने इन मैचों में अंपायरिंग करने वाले अंपायर और मैच रेफरी के नामों का ऐलान कर दिया है।

ICC ने बताया कि कोलकाता और मुंबई में खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए ICC पैनल के अनुभवी अंपायर और रेफरी मैदान पर दिए जाने वाले फैसलों की जिम्मेदारी संभालेंगे। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको सेमीफाइनल मुकाबलों के अंपायर और मैच रेफरी के बारे में बताएंगे।

सेमीफाइनल पहला मुकाबला: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (4 मार्च, स्थान: ईडन गार्डन, कोलकाता)

कोलकाता में होने वाला पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर फैंस में उत्साह है। पहले सेमीफाइनल में नितिन मेनन थर्ड अंपायर होंगे। वहीं, मैच रेफरी की जिम्मेदारी जवागल श्रीनाथ संभालेंगे। साथ ही इस मैच में फोर्थ अंपायर की भूमिका में रॉड टकर नजर आएंगे।

  • ऑन-फील्ड अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ
  • थर्ड अंपायर: नितिन मेनन
  • फोर्थ अंपायर: रॉड टकर
  • मैच रेफरी: जवागल श्रीनाथ

सेमीफाइनल दूसरा मुकाबला: भारत बनाम इंग्लैंड (5 मार्च, स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)

मुंबई में होने वाला दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर भारतीय फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के क्रिस गैफनी और साउथ अफ्रीका के अल्लाउद्दीन पलेकर ऑन-फील्ड अंपायर के रूप में नजर आएंगे। इससे पहले भी क्रिस गैफनी ICC मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं। एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी की भूमिका में होंगे।

  • ऑन-फील्ड अंपायर: क्रिस गैफनी और अल्लाउद्दीन पलेकर
  • थर्ड अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक
  • फोर्थ अंपायर: पॉल रिफेल
  • मैच रेफरी: एंडी पाइक्रॉफ्ट

सेमीफाइनल को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह

टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर अंपायरों और रेफरी की अहम भूमिका होती है। नॉकआउट मुकाबलों में हर फैसला मैच का रुख पलट सकता है। ऐसे में ICC ने अनुभवी अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि मुकाबलों का निष्पक्ष और सही रूप से फैसला किया जा सके। अब फैंस की नजरें सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं। मुंबई और कोलकाता में होने वाले दोनों मुकाबलों के बाद यह तय होगा कि फाइनल में कौन-सी दो टीमें भिड़ेंगी। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप का 10वां टाइटल किस टीम के खेमे में जाएगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version