Sunday, February 1

इस वक्त भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है। सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइडीज की टीम को मुकाबले में एकतरफा हराया था। बीते दिन भारतीय टीम का मेजबान वेस्टइडीज की टीम के साथ दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन था। पहले दिन भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 288 रन बना लिए हैं। पहले टेस्ट मैच में शानदार पारी खेलने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में भी अर्धशतक लगाया। ये ही कारण है कि उन्होंने भारतीय टीम के बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वो रिकॉर्ड क्या है आइए इसके बारे में बात करते हैं।

तोड़ा धवन और शॉ का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज सीरीज में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में डेब्यू किया था और पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में ही उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी भी की। इस मैच में उन्होंने कैरिबियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। डेब्यू मैच में जायसवाल ने 171 रन की पारी खेली थी। ये ही कारण था कि टीम इंडिया इस मैच में अपने नाम करने में कामयाब भी रही थी। इसके बाद अब दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी जायसवाल ने अर्धशतक लगाया। 57 रन की पारी के साथ जायसवाल ने उनके शुरुआती दो पारियों में कुल 228 रन बना लिए हैं। अब उन्होंने भारत के शिखर धवन और पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक तरफ जहां धवन ने शुरुआती दो पारीयों में 210 रन बनाए तो वहीं, पृथ्वी शॉ ने 204 रन बनाए थे।


शुरुआती तो पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा- 288 रन

सौरव गांगुली- 267

यशस्वी जायवाल- 228 रन

शिखर धवन- 210 रन

पृथ्वी शॉ- 204 रन

सुरेश रैना- 182 रन

राहुल द्रविड़- 179 रन

ये भी पढ़ें: 80 रन बनाते ही ‘हिटमैन’ ने तोड़े तीन बल्लेबाजों के रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version