Thursday, June 18

T20 cricket: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। वहीं क्रिकेट के इस फॉर्मेट को रफ्तार और आक्रामकता के लिए भी जाना जाता है। क्यूंकि हमेशा बल्लेबाजों की धाक वाले इस फॉर्मेट में खेलते हुए सभी गेंदबाजों के सामने बड़ी चुनौतियां भी होती हैं।

इसके चलते हुए ही काफी टीमें कई बार उम्मीद से अधिक स्कोर बना देती हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कई मौकों पर गेंदबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी टीमों को एक-एक रन के लिए मोहताज भी किया है। इस बीच आइए टी-20 प्रारूप में बनाए गए सबसे छोटे 5 टीम स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. आइवरी कोस्ट क्रिकेट टीम – 7 रन :-

सूची में पहले पायदान पर आइवरी कोस्ट क्रिकेट टीम का नाम दर्ज है। साल 2024 नवंबर में आइवरी कोस्ट की टीम ICC पुरुष टी-20 विश्व कप उप-क्षेत्रीय अफ्रीका क्वालीफायर में खेलते हुए नाइजीरिया क्रिकेट टीम के खिलाफ केवल 7 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।

Ivory Coast Cricket Team
Ivory Coast Cricket Team

वहीं इस मैच में नाइजीरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 4 विकेट के नुकसान पर 271 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस टीम के लिए सेलिम सलाउ ने नाबाद रहते हुए तब 112 रनों की शतकीय पारी खेली थी। लेकिन इसके बाद इन रनों के जवाब में आइवरी कोस्ट की टीम केवल 7 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

2. मंगोलिया क्रिकेट टीम – 10 रन :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर मंगोलिया क्रिकेट टीम का नाम आता है। साल 2024 में ही मंगोलिया की टीम सितंबर के महीने में ICC पुरुष टी-20 विश्व कप एशिया क्वालीफायर में सिंगापुर क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 10 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

Mongolia Cricket Team
Mongolia Cricket Team

तब इस मैच में सिंगापुर की टीम की तरफ से हर्ष भारद्वाज ने 4 ओवर में 3 रन देकर सबसे ज्यादा 6 बल्लेबाजों को आउट किया था। इसके जवाब में सिंगापुर की टीम ने 5 गेंदों में एक विकेट के नुकसान पर 13 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया था।

3. आइल ऑफ मैन क्रिकेट टीम – 10 रन :-

इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आइल ऑफ मैन क्रिकेट टीम का नाम आता है। साल 2023 फरवरी में आइल ऑफ मैन की टीम ने स्पेन का दौरा किया था। तब स्पेन क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आइल ऑफ मैन की टीम बल्लेबाजी करते हुए महज 8.4 ओवर में केवल 10 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।

Isle of Man Cricket Team
Isle of Man Cricket Team

इस मैच में खेलते हुए स्पेन टीम की तरफ से गेंदबाज मोहम्मद कामरान और आतिफ मेहमूद ने सबसे ज्यादा 4-4 विकेट लिए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में स्पेन की टीम ने 2 गेंदों में ही बिना कोई विकेट खोए 13 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया था।

4: मंगोलिया क्रिकेट टीम – 12 रन :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर भी मंगोलिया क्रिकेट टीम का ही नाम आता है। साल 2024 में ही यह टीम जापान क्रिकेट टीम के खिलाफ 8.2 ओवर में केवल 12 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं उस मैच में मंगोलिया की टीम को 205 रनों से करारी हार मिली थी।

Mongolia Cricket Team
Mongolia Cricket Team

क्यूंकि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जापान की क्रिकेट टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन का स्कोर खड़ा किया था। जबकि इस मैच में जापान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए काज़ुमा काटो-स्टैफोर्ड ने 3.2 ओवर में 7 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

5. सिडनी थंडर क्रिकेट टीम – 15 रन :-

इस सूची में चौथे पायदान पर बिग बैश लीग की टीम सिडनी थंडर का नाम आता है। साल 2022 के दिसंबर महीने में यह टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मैच खेलते हुए 5.5 ओवर में ही केवल 15 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं इस मैच में सिडनी थंडर की टीम को 124 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Sydney Thunder Cricket Team
Sydney Thunder Cricket Team

क्यूंकि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 139 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं इस मैच में एडिलेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हेनरी थॉर्नटन ने 2.5 ओवर में 3 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version