Asia Cup: आगामी एशिया कप 2025 का संस्करण टी-20 प्रारूप में खेला जाने वाला है। इसमें स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की अगुवाई करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत आगामी 10 सितंबर को UAE के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। वहीं इस बार भी भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इससे पहले आइए एशिया कप टी-20 में एक पारी में चौकों और छक्कों की बदौलत सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. विराट कोहली :-
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस सूची में पहले पायदान पर आते हैं। उन्होंने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में शानदार शतक लगाया था। वहीं इस मैच में खेलते हुए कोहली ने तब चौकों और छक्कों की मदद से 84 रन बनाए थे। इसको पूरा करने के लिए उन्होंने तब 61 गेंदों का समय लिया था।

तब उनकी इस पारी में हमें 12 चौके और 6 छक्के भी देखने को मिले थे। उन्होंने इस मैच में नाबाद रहते हुए 122 रनों की पारी खेली थी। उस समय कोहली की पारी के चलते हुए भारतीय टीम ने अपने 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद अफगानिस्तान की टीम 8 विकेट के नुकसान पर केवल 118 रन ही बना पाई थी।
2. सूर्यकुमार यादव :-
इस सूचि में दूसरे पायदान पर भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम आता है। उन्होंने साल 2022 के संस्करण में हांगकांग की टीम के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। उस समय उन्होंने अपने चौकों और छक्कों की मदद से ही 60 रन बनाए थे। तब यह मैच दुबई में खेला गया था। इस मैच में खेलते हुए उन्होंने केवल 26 गेंदों में नाबाद रहते हुए ताबड़तोड़ 68 रनों की पारी खेली थी।

वहीं उस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके और 6 ही छक्के आए थे। उनकी उस अर्धशतकीय पारी के चलते हुए तब भारतीय टीम ने अपने 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में हांगकांग की टीम 5 विकेट के नुकसान पर केवल 152 रन ही बना पाई थी।
3. रोहित शर्मा :-
इस मामले में तीसरे पायदान पर पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। उन्होंने साल 2016 के एशिया कप में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में शानदार अर्धशतक लगाया था। वहीं उस समय यह मैच मीरपुर में खेला गया था।

इस मैच में उन्होंने 55 गेंदों में 83 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा उस समय उन्होंने 46 रन तो केवल चौकों और छक्कों की मदद से ही बना डाले थे। इस मैच में उन्होंने कुल 7 चौके और 3 छक्के लगाए थे। उस मैच को भारतीय टीम ने 45 रनों से जीत लिया था।
4. रोहित शर्मा :-
इस सूची में चौथे पायदान पर भी भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का ही नाम आता है। उन्होंने साल 2022 के एशिया कप में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ केवल 41 गेंदों में 72 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। वहीं उस मैच में उन्होंने 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से कुल 44 रन बना डाले थे।

तब यह मैच भी दुबई के मैदान पर ही खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने 8 विकेट के नुकसान पर 173 रनों का स्कोर खड़ा किया था। लेकिन बाद में श्रीलंका की टीम ने उस लक्ष्य को अपने 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







