Tuesday, February 3

International Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए उनकी अच्छी फॉर्म, फिटनेस और निरंतरता का प्रतीक होता है। इसके अलावा जब कोई एक गेंदबाज पूरे साल सभी फॉर्मेट में सभी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन जाता है तो वह आंकड़ों में भी अपना दबदबा बना लेता है। आइए ऐसे में जानते हैं उन घातक गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने एक साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट चटकाकर क्रिकेट इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाई है।

1. मुथैया मुरलीधरन :-

इस मामले में पहले पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का नाम आता है। इसके चलते हुए उन्होंने साल 2001 में कुल 45 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने उन्होंने 1089.5 ओवर गेंदबाजी की थी।

Muttiah Muralitharan
Muttiah Muralitharan

इस बीच उन्होंने 245 ओवर मेडन भी डाले थे। जबकि इस दौरान उन्होंने उस साल 19.98 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 136 विकेट भी लिए थे। इसके अलावा उस साल उन्होंने 8 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। वहीं तब उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/87 का रहा था। जबकि तब दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने 4 बार 10 विकेट भी लिए थे।

2. मुथैया मुरलीधरन :-

इस सूचि में दूसरे स्थान पर भी दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का नाम ही आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2006 में कुल 40 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। इस बीच उन्होंने 854.2 ओवर में से 147 मेडन ओवर भी डाले थे।

Muttiah Muralitharan
Muttiah Muralitharan

इस दौरान वह 128 विकेट लेने में भी सफल रहे थे। इस बीच उनकी गेंदबाजी औसत 20.99 और इकॉनमी रेट 3.14 की रही थी। इसके अलावा उस साल उन्होंने 9 बार 5 विकेट हॉल और 5 बार दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट भी लिए थे। जबकि उस साल उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/70 का रहा था।

3. शेन वॉर्न :-

इस मामले में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व महान गेंदबाज शेन वॉर्न का नाम आता है। इसके चलते हुए उन्होंने साल 1994 में कुल 39 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 902.2 ओवर गेंदबाजी की थी।

shane warne
Shane Warne/Getty Images

उस समय उन्होंने 230 मेडन ओवर के साथ 120 विकेट भी लिए थे। जबकि उस समय उनकी इकॉनमी रेट 3.14 की रही थी। इसके अलावा उन्होंने 9 बार 5 विकेट हॉल और 5 बार दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट भी लिए थे। इस बीच उनका सर्वश्रे्ष्ठ प्रदर्शन 8/71 का रहा था।

4. ग्लेन मैक्ग्रा :-

इस सूचि में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी साल 1999 में कुल 41 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने कुल 802.2 ओवर गेंदबाजी की थी।

Glenn McGrath
Glenn McGrath

इस बीच उन्होंने 187 मेडन ओवर के साथ कुल 119 विकेट भी लिए थे। वहीं तब उनकी गेंदबाजी औसत 20.23 की रही थी। इस पूर्व दिग्गज खिलाडी ने तब 6 बार 5 विकेट हॉल भी लिए थे। जबकि एक बार उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट भी लिए थे। वहीं तब उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/14 का रहा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version