Friday, February 27

ODI Cricket: वनडे क्रिकेट में 50 ओवर का मैच खेला जाता है। इसको सीमित ओवर के क्रिकेट के नाम से भी जाना जाता है। तभी तो हर कोई बल्लेबाज अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के डेब्यू में काफी शानदार प्रदर्शन करना चाहता है। इसके चलते हुए वह अपने शुरुआती मैचों में निरंतर रन बनाते हुए विश्व क्रिकेट में अपनी मजबूत उपस्थिति भी दर्ज कराना चाहता है। इसके अलावा अभी तक क्रिकेट के इतिहास में कुछ ही ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने अपनी शुरुआती 3 वनडे पारियों में 50 से अधिक रन बनाने में सफलता हासिल की है। आइए उन चुनिंदा बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. नवजोत सिंह सिद्धू :-

अपनी शुरुआती 3 वनडे पारियों में 50 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूचि में पहले पायदान पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू का नाम आता है। उन्होंने साल 1987 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। उस समय पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अपनी डेब्यू पारी में 73 रन बनाए थे।

Navjot Singh Sidhu
Navjot Singh Sidhu

इसके बाद फिर अपने अगले मैच में भी उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ 75 रन बनाए थे। इसके बाद फिर उन्होंने अपनी तीसरी और चौथी पारी में 51 और 55 रन बनाए थे। तब उनकी ये दोनों पारी क्रमशः ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ आई थी। इस बीच उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में 37.08 की बल्लेबाजी औसत से 4,413 रन बनाए थे।

2. टॉम कूपर :-

इस सूचि में दूसरे पायदान पर नीदरलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज टॉम कूपर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2010 में स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। उस समय उन्होंने अपने वनडे डेब्यू की पारी में नाबाद रहते हुए 80 रन बनाए थे।

Tom Cooper
Tom Cooper

इसके बाद फिर उन्होंने अपनी दूसरी पारी में स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ ही खेलते हुए 87 रन बनाए थे। जबकि इसके बाद अपनी तीसरी पारी में भी उन्होंने केन्या की टीम के खिलाफ खेलते हुए 67 रन बनाए थे। वहीं इस बीच अगर टॉम कूपर के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने अपने वनडे करियर में कुल 32 वनडे खेले थे। इनमें खेलते हुए उन्होंने 45.48 की बल्लेबाजी औसत से 1,319 रन बनाए थे।

3. मैक्स ओडॉड :-

इस सूचि में तीसरे स्थान पर भी नीदरलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मैक्स ओडॉड का नाम आता है। उन्होंने साल 2019 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। इस पहले वनडे मैच में उन्होंने नाबाद रहते हुए 86 रनों की पारी खेली थी।

Max O'Dowd
Max O’Dowd

इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2019 में खेलते हुए 59 रन की पारी खेली थी। जबकि अपने तीसरे मैच में उन्होंने स्कॉटलैंड की टीम के खिलाफ साल 2021 में खेलते हुए 82 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा अपने पूरे वनडे करियर में वह अभी तक 35.88 की बल्लेबाजी औसत के साथ 2,153 रन बना चुके हैं। जबकि वह इस समय डच टीम की तरफ से सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

4. मैथ्यू ब्रीट्जके :-

इस सूची में चौथे पायदान पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके का नाम आता है। इस अफ्रीकी बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। तब उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 150 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Matthew Breetzke
Matthew Breetzke

इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेलते हुए कुल 83 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ खेलते हुए 57 रन बनाए हैं। इसके चलते हुए वह अपने शुरुआती 3 वनडे के बाद सर्वाधिक रन (290) वाले डच बल्लेबाज बन गए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version