T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादातर बल्लेबाज ही अभी तक कप्तान हुए हैं। लेकिन इस बीच कुछ टीमों ने अपने गेंदबाजों को भी यह जिम्मेदारी सौपीं हैं। इस दौरान उन गेंदबाज कप्तानों ने सफलता भी हासिल की है।
इसके चलते हुए अफगानिस्तान टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कप्तान के रूप में बड़ी सफलता पाई है। क्यूंकि वह इस मौजूदा समय में कप्तानी करते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। इस बीच आइए टी-20 प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कप्तान गेंदबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।
1. राशिद खान :-
टी-20 प्रारूप में कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पहले पायदान पर राशिद खान का नाम आता है। इस समय वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कप्तानी करते हुए 50 से अधिक विकेट लेने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

इसके अलावा उन्होंने 31 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करते हुए अपने विकेटों का अर्धशतक भी पूरा किया है। वहीं इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत 14 से कम रही है। इसके अलावा कम से कम 10 विकेट लेने वाले किसी भी अन्य कप्तान का औसत उनसे अच्छा नहीं रहा है। इस बीच हम आपको यहां बता देना चाहते हैं कि राशिद की इकॉनमी रेट भी 6 से कम की रही है।
2. शाकिब अल हसन :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन का नाम आता है। लेकिन इस मौजूदा समय में वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 39 टी-20 मैचों में बांग्लादेश टीम की कप्तानी की थी।

इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 21.08 की गेंदबाजी औसत के साथ 46 विकेट लिए थे। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देते हुए 5 विकेट लेना रहा था। जबकि उनकी इकॉनमी भी 7 से कम (6.97) की रही है। इसके अलावा शाकिब ही एकमात्र ऐसे गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने बतौर कप्तान 2 बार टी-20 में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।
3. टिम साउथी :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर दिग्गज कीवी तेज गेंदबाज टिम साउथी का नाम आता है। लेकिन पिछले साल ही न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज साउथी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उस समय साउथी 150 टी-20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे। इसके अलावा उन्होंने भी 29 टी-20 मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की थी।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 19.51 की शानदार गेंदबाजी औसत से 43 विकेट लिए थे। इस दौरान कप्तानी करते हुए इस अनुभवी तेज गेंदबाज की इकॉनमी रेट 8 से कम (7.94) रही थी। जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कप्तानी करते हुए उन्होंने सिर्फ एक बार 5 विकेट (5/25) हॉल लिया था।
4. शाहिद अफरीदी :-
इस सूची में चौथे पायदान पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का नाम आता है। इस बीच उन्होंने 43 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान टीम की कप्तानी की थी। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 27.12 की गेंदबाजी औसत से 40 विकेट लिए थे।

वहीं इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 7 से कम (6.89) रही थी। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे टी-20 इंटरनेशनल करियर में कुल 99 मैच खेले थे। इनमें खेलते हुए उन्होंने 24.44 की गेंदबाजी औसत के साथ 98 विकेट भी लिए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







