ODI Cricket: वनडे क्रिकेट को हम सीमित ओवर के क्रिकेट के नाम से जानते हैं। वहीं इस फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के मैच हमेशा उच्च स्तर की बल्लेबाजी और कड़ी प्रतिस्पर्धा के लिए जाने जाते हैं। क्यूंकि इस बीच कई दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ बड़ी पारियां खेलकर अपनी काबिलियत साबित की है। इसके अलावा समय-समय पर इन दिग्गजों ने न सिर्फ मैच का रुख बदला है बल्कि भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़कर रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज कराया है। आइए आज उन अफ्रीकी बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. क्विंटन डिकॉक और एबी डिविलियर्स : 6-6 शतक :-
इस सूची में पहले स्थान पर संयुक्त रूप से 2 दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक और एबी डिविलियर्स का नाम आता है। इस बीच इन दोनों ही बल्लेबाजों ने भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए वनडे में 6-6 शतक लगाए हैं। इस दौरान डिकॉक ने भारत के खिलाफ वनडे में 22 मैचों की 22 पारियों में खेलते हुए 49.31 की बल्लेबाजी औसत से 1,085 रन बनाए हैं।

जबकि दूसरी तरफ डिविलियर्स ने भी भारत के खिलाफ 32 मैच की 32 पारियों में 48.46 की बल्लेबाजी औसत से 1,357 रन बनाए थे। इस बीच उनका भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 119 रन का रहा था। जबकि डिकॉक का सबसे बड़ा भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 135 रन रहा है।
2. गैरी कर्स्टन : 4 शतक :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गैरी कर्स्टन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 1995 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था। जबकि इस टीम के खिलाफ आखिरी बार वह साल 2011 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस बीच उन्होंने भारत के खिलाफ खेले 26 मैचों की 26 पारियों में 62.59 की बल्लेबाजी औसत से 1,377 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान हमें उनके बल्ले से 4 शतक और 9 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इसके अलावा इस दौरान उनका भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 133 रन का रहा था।
3. 4 बल्लेबाजों ने जड़े हैं 2-2 शतक :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका के 4 बल्लेबाजों का नाम आता है, जिन्होंने भारतीय ठीक के खिलाफ वनडे में खेलते हुए 2-2 शतक लगाए हैं। वहीं इन खिलाड़ियों में फाफ डु प्लेसिस, हाशिम अमला, हर्शल गिब्स और जैक्स कैलिस का नाम आता है।

इस बीच डु प्लेसिस ने भारत के खिलाफ 14 वनडे मुकाबलों की 14 पारियों में खेलते हुए 58 की बल्लेबाजी औसत से 696 रन बनाए थे। जबकि उनके अलावा अमला के बल्ले से भारत के खिलाफ 26 पारियों में 938 रन निकले थे। इसके अलावा गिब्स ने भी भारत के खिलाफ खेले 30 मुकाबलों में 1,064 रन बनाए थे। जबकि कैलिस ने भी भारत के खिलाफ खेली 34 पारियों में 1,535 रन बनाए थे।
इन अफ्रिकी बल्लेबाजों ने बनाए हैं भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन :-

भारतीय क्रिकेरत टीम के खिलाफ खेलते हुए वनडे में दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन जैक्स कैलिस ने बनाए हैं। क्यूंकि उन्होंने भारत के खिलाफ खेले 37 मुकाबलों की 34 पारियों में 61.40 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 1,535 रन बनाए थे। वहीं इस बीच खेलते हुए हमें उनके बल्ले से 2 शतक और 11 अर्धशतक भी देखने को मिले थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







