Wednesday, March 11

T20 Internationals: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। वहीं इस बार एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट भी इसी फॉर्मेट में खेला गया था। इसके चलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी रहने वाले हैं। वहीं वह पहली बार ही गई सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में गेंदबाजी करते हुए भी दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह अभी तक अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में कई बड़े कप्तानों के साथ खेल भी खेल चुके हैं। इस बीच आइए विभिन्न कप्तानों के नेतृत्व में खेलते हुए जस्प्री बुमराह के प्रदर्शन के बारे में भी जान लेते हैं।

1. धोनी की कप्तानी में बुमराह का प्रदर्शन :-

साल 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इस स्टार भारतीय तेज गेंदबाज ने धोनी के नेतृत्व में कुल 21 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 18.82 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ कुल 28 विकेट लिए थे। वहीं इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 7 से कम (6.62) रही थी। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर 3 विकेट लेना रहा था। इसके अलावा वह उनकी कप्तानी में ही साल 2016 का एशिया कप भी जीतने में सफल रहे थे।

2. कोहली की कप्तानी में बुमराह का प्रदर्शन :-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की कप्तानी में भी जसप्रीत बुमराह ने कुल 28 मैच (2017-2021) खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 20.45 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 31 विकेट लिए थे।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

वहीं इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 7 से कम (6.51) रही थी। जबकि कोहली की अगुवाई में खेलते हुए बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर 3 विकेट लेना रहा था। इसके अलावा उन्होंने टी-20 विश्व कप 2021 में 5 मैचों में खेलते हुए केवल 7 ही विकेट लिए थे।

3. रोहित की कप्तानी में बुमराह का प्रदर्शन :-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में जसप्रीत बुमराह ने साल 2017 से लेकर 2024 के बीच कुल 19 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 14.57 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 26 विकेट लिए थे। वहीं इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 6 से कम (5.68) रही थी।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

इसके अलावा उन्होंने और भारतीय टीम ने रोहित की कप्तानी में साल 2024 का टी-20 विश्व कप का खिताब भी जीता था। तब इस टूर्नामेंट में बुमराह ने काफी अहम भूमिका निभाई थी। क्यूंकि इस विश्व कप में उन्होंने 8 मैचों में खेलते हुए 8.26 की गेंदबाजी औसत के साथ 15 विकेट लिए थे।

4. 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी कर चुके हैं बुमराह :-

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। इनमें खेलते हुए उन्होंने 9.75 की गेंदबाजी औसत और 4.87 की इकॉनमी रेट के साथ 4 विकेट लिए थे।

jasprit bumrah
jasprit bumrah

इसके अलावा अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने अभी तक कुल 70 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 17.74 की शानदार गेंदबाजी औसत और 6.27 की इकॉनमी रेट के साथ 89 विकेट लिए हैं। लेकिन अभी तक वह किसी भी मैच में 4 या 5 विकेट नहीं ले पाए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version