Thursday, March 5

साल 2025 क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए खेल और कमाई दोनों के मामले में बहुत अच्छा रहा। खिलाड़ियों ने मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया और साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट, आईपीएल और बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट से खूब पैसा कमाया। खास बात यह रही कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में भारतीय क्रिकेटरों का दबदबा साफ दिखाई दिया।

साल 2025 में सबसे अधिक पैसा कमाने वाले टॉप खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

जडेजा रहे टॉप 10 में मौजूद

इसके बाद शुभमन गिल ने करीब 50- 65 करोड़ रुपये, केएल राहुल ने 45- 55 करोड़ रुपये और रवींद्र जडेजा ने 40- 50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ टॉप-10 की सूची पूरी की।

विदेशी खिलाड़ियों में पैट कमिंस आगे

इस सूची में केवल एक विदेशी खिलाड़ी शामिल थे, जो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस हैं। उन्होंने करीब 60 से 75 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें आईपीएल से मिली बड़ी रकम भी शामिल थी।

हार्दिक पंड्या और श्रेयस अय्यर का कमाई में रहा शानदार साल

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने साल 2025 में लगभग 80 से 100 करोड़ रुपये कमाए। आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी कमाई बढ़ी। वहीं, श्रेयस अय्यर छठे स्थान पर रहे और उन्होंने करीब 70 से 85 करोड़ रुपये की कमाई की।

ऋषभ पंत और बुमराह भी इस लिस्ट में शामिल

तीसरे स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रहे, जिन्होंने इस साल करीब 100 से 120 करोड़ रुपये कमाए। चोट से वापसी के बाद उनकी लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू तेजी से बढ़ी। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चौथे नंबर पर रहे और उनकी अनुमानित कमाई 90 से 110 करोड़ रुपये के बीच रही।

रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे नंबर पर रहे। ‘हिटमैन’ ने साल 2025 में करीब 150 से 180 करोड़ रुपये कमाए। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, बीसीसीआई की सैलरी और विज्ञापनों से आता है। मैदान पर और बाहर उनकी मजबूत पहचान ने उन्हें कमाई के मामले में शीर्ष खिलाड़ियों में बनाए रखा।

विराट कोहली साल 2025 में सबसे आधिक कमाई करने वाले क्रिकेटर हैं

साल 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर विराट कोहली रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी सालाना कमाई करीब 250 से 300 करोड़ रुपये रही। इस कमाई में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिलने वाली रकम, बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन शामिल हैं। 37 साल की उम्र में भी विराट की फिटनेस और लोकप्रियता बनी हुई है, इसलिए उनकी ब्रांड वैल्यू आज भी सबसे ऊपर है।

साल 2025 में  सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर

  1. विराट कोहली
  2. रोहित शर्मा
  3. ऋषभ पंत
  4. जसप्रीत बुमराह
  5. हार्दिक पंड्या
  6. श्रेयस अय्यर
  7. पैट कमिंस
  8. शुभमन गिल
  9. केएल राहुल
  10. रवींद्र जडेजा

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version