भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के लिए 2026 बहुत ही व्यस्त और चुनौतीपूर्ण होगा। एक तरफ उन्हें अपने घर में टी20 वर्ल्ड कप की मेज़बानी करनी है और खिताब बचाना होगा, तो दूसरी ओर टेस्ट क्रिकेट में अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस पाना होगा। 2025 में, भारत को घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन सीमित ओवर के फॉर्मेट में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी जीत मिली है। अब सबकी नजरें 2026 पर हैं।
टीम इंडिया का 2026 का पूरा शेड्यूल
जनवरी 2026: न्यूजीलैंड का भारत दौरा
वनडे सीरीज
- 11 जनवरी: भारत बनाम न्यूजीलैंड- पहला वनडे, वडोदरा
- 14 जनवरी: भारत बनाम न्यूजीलैंड- दूसरा वनडे, राजकोट
- 18 जनवरी: भारत बनाम न्यूजीलैंड- तीसरा वनडे, इंदौर
टी20 सीरीज
- 21 जनवरी: पहला टी20, नागपुर
- 23 जनवरी: दूसरा टी20, रायपुर
- 25 जनवरी: तीसरा टी20, गुवाहाटी
- 28 जनवरी: चौथा टी20, विशाखापत्तनम
- 31 जनवरी: पांचवां टी20, तिरुवनंतपुरम
फरवरी- मार्च 2026: टी20 वर्ल्ड कप (भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा)
ग्रुप मैच
- 7 फरवरी: भारत बनाम USA – मुंबई
- 12 फरवरी: भारत बनाम नामीबिया- दिल्ली
- 15 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान- कोलंबो
- 18 फरवरी: भारत बनाम नीदरलैंड- अहमदाबाद
नॉकआउट (अगर क्वालिफाई किया)
21 फरवरी- 1 मार्च: सुपर- 8 मुकाबले
5 मार्च: सेमीफाइनल- मुंबई
8 मार्च: फाइनल- अहमदाबाद
मार्च-मई 2026: आईपीएल 2026
26 मार्च से 31 मई तक: इंडियन प्रीमियर लीग
जून 2026: अफगानिस्तान का भारत दौरा
- 3 वनडे मैच
- 1 टेस्ट मैच
(तारीख और वेन्यू बाद में घोषित होंगे)
जुलाई 2026: भारत का इंग्लैंड दौरा
टी20 सीरीज
- 1 जुलाई: पहला टी20- चेस्टर-ले-स्ट्रीट
- 4 जुलाई: दूसरा टी20 -मैनचेस्टर
- 7 जुलाई: तीसरा टी20 -नॉटिंघम
- 9 जुलाई: चौथा टी20 -ब्रिस्टल
- 11 जुलाई: पांचवां टी20 -साउथैम्पटन
वनडे सीरीज
- 14 जुलाई: पहला वनडे -बर्मिंघम
- 16 जुलाई: दूसरा वनडे -कार्डिफ
- 19 जुलाई: तीसरा वनडे -लॉर्ड्स, लंदन
अगस्त 2026
- अगस्त: भारत का श्रीलंका दौरा -2 टेस्ट
सितंबर 2026
- अफगानिस्तान बनाम भारत -3 टी20 मुकाबले
- एशियन गेम्स (जापान)
- वेस्टइंडीज का भारत दौरा -3 वनडे मुकाबले, 5 टी20 मैच
अक्टूबर-नवंबर 2026
- भारत का न्यूजीलैंड दौरा -2 टेस्ट मैच, 3 वनडे मुकाबले
दिसंबर 2026
- श्रीलंका का भारत दौरा -3 वनडे मुकाबले, 3 टी20 मैच
2026 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेहद व्यस्त और अहम साल रहने वाला है. जहां एक तरफ टी20 वर्ल्ड कप का दबाव होगा, वहीं टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भी खुद को साबित करने की चुनौती होगी।







