Tuesday, March 10

साल 2025 क्रिकेट के लिहाज से बेहद खास रहा। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी (वनडे) और एशिया कप (टी20) दोनों में जीत दर्ज की। टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है, लेकिन इस सूची में पहले स्थान पर मोहम्मद ईशान का नाम मौजूद है।

मोहम्मद ईशान स्पेन की टीम की तरफ़ से खेलते हैं। उन्होंने 7 दिसंबर को क्रोएशिया के खिलाफ सिर्फ 63 गेंदों में 160 रन बनाकर T20Is में इतिहास रच दिया है। लगभग 254 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस विशाल पारी में उन्होंने 17 छक्के और 5 चौके लगाए। इस दौरान गौर करने वाली बात यह है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक केवल पांच बल्लेबाज ने ही 150 रन का स्कोर करने में सफ़ल हुए हैं।1.

1. मोहम्मद ईशान (160)

स्पेन के बल्लेबाज मोहम्मद ईशान ने 7 दिसंबर को क्रोएशिया के खिलाफ खेलते हुए 63 गेंदों में 160 रन बनाने में सफल हुए, इसमें उन्होंने 17 छक्के और 5 चौके लगाए।

2. फिल साल्ट (141*)

इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल साल्ट ने 12 सितम्बर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 141 रनों की नाबाद पारी खेली थी। 60 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 15 चौके के मदद से रन बनाया था।

3. अभिषेक शर्मा (135)

अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, उन्होंने 2 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ ये पारी खेली थी। उन्होंने 54 गेंदों में 13 छक्के और 7 चौकों की मदद से 135 रन बनाए। ये मैच मुंबई के वानखेड़े में खेला गया था। ये सिर्फ इस साल की ही नहीं बल्कि भारतीय द्वारा टी20 इंटरनेशनल में इतिहास की सबसे बड़ी रन की पारी बन गयी है।

4. जान फ्रीलिंक (134)

नामीबिया के बल्लेबाज जान फ्रीलिंक ने 28 सितंबर को नाइजीरिया के खिलाफटी20 इंटरनेशनल मैच में खेलते हुए 65 गेंदों में 6 छक्के और 15 चौकों की मदद से 134 रन बनाए थे।

5. डेवाल्ड ब्रेविस (125*)

दक्षिण अफ्रीका के युवा स्टार बैट्समैन डेवाल्ड ब्रेविस ने 12 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 56 गेंदों में नाबाद 125 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 12 चौके की मदद से इस विशाल स्कोर को बना पाए थे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version