Friday, February 13

टी20 वर्ल्ड कप को आमतौर पर युवा जोश, आक्रामक बल्लेबाज़ी और फुर्तीली फील्डिंग के लिए जाना जाता है। यह टूर्नामेंट हर दो वर्ष में आयोजित किया जाता है। इस मंच पर अनुभवी खिलाड़ियों ने भी बढ़ती उम्र के बावजूद शानदार प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में अनुभव की बेहद अहम भूमिका होती है। कई सीजन में ऐसे खिलाड़ी भी देखने को मिले हैं जिन्होंने 35 या 40 वर्ष से अधिक उम्र का पडाव पर कर लिया है। फिर भी वर्ल्ड में कप में खेलकर रिकॉर्ड बना रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अधिक उम्र में खेलने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो 2026 सीजन में एक नया नाम जुड़ा है, ओमान के आमिर कलीम ने 44 वर्ष और 81 दिन की आयु में मैदान पर उतरकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। ग्रुप बी में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के दौरान उन्होंने हांगकांग के रयान कैंपबेल का 47 दिन पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

रयान कैंपबेल ने यह उपलब्धि 2016 में भारत में आयोजित टी20 विश्व कप के दौरान हासिल की थी। उनका यह रिकॉर्ड लंबे समय तक बरकरार रहा, जिसे इस वर्ल्ड कप में कलीम ने तोड़ा है। इससे पहले, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच खेलते हुए इटली के वेन मैडसन भी टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों कीलिस्ट में शामिल हुए थे।

टी20 विश्व कप में खेलने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ियों की सूची

  • Aamir Kaleem- उम्र: 44 वर्ष, 81 दिन- टीम: ओमान- प्रतिद्वंदी: जिम्बाब्वे | विश्व कप : 2026
  • Ryan Campbell- उम्र: 44 वर्ष, 34 दिन- टीम: हांगकांग- प्रतिद्वंदी: स्कॉटलैंड | विश्व कप : 2016
  • Frank Nsubuga– उम्र: 43 वर्ष, 285 दिन- टीम: युगांडा- प्रतिद्वंदी: वेस्टइंडीज | विश्व कप : 2024
  • Brad Hogg- उम्र: 43 वर्ष, 45 दिन- टीम: ऑस्ट्रेलिया- प्रतिद्वंदी: पाकिस्तान | विश्व कप : 2014
  • Khurram Khan- उम्र: 42 वर्ष, 273 दिन- टीम: यूएई- प्रतिद्वंदी: जिम्बाब्वे | विश्व कप : 2014
  • Najeeb Amar- उम्र: 42 वर्ष, 172 दिन- टीम: हांगकांग- प्रतिद्वंदी: नेपाल | विश्व कप : 2014
  • Chris Gayle- उम्र: 42 वर्ष, 46 दिन- टीम: वेस्टइंडीज- प्रतिद्वंदी: ऑस्ट्रेलिया | विश्व कप : 2021
  • Wayne Madsen- उम्र: 42 वर्ष, 38 दिन- टीम: इटली- प्रतिद्वंदी: स्कॉटलैंड | विश्व कप : 2026
  • Naseem Khushi- उम्र: 41 वर्ष, 303 दिन- टीम: ओमान- प्रतिद्वंदी: स्कॉटलैंड | विश्व कप : 2024
  • Mohammad Nadeem- उम्र: 41 वर्ष, 272 दिन- टीम: ओमान- प्रतिद्वंदी: नामीबिया | विश्व कप : 2024

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version