Sunday, February 1

क्रिकेट दुनिया में सबसे लोकप्रिय खेल है। यहाँ रोज़ रिकॉर्ड्स बनते हैं, और टूटते हैं। हर बार ऐसा देखा जाता है कि कोई खिलाड़ी पुराने रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड क़ायम कर रहा है। जब भी हम किसी रिकॉर्ड की बात करते हैं, तो यह जानने की उत्सुकता बढ़ जाती है कि किस खिलाड़ी के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है। मगर क्रिकेट के इतिहास में कुछ रिकॉर्ड तो ऐसे भी हैं, जो अब तक किसी भी प्लेयर से टूट नहीं सके। आज हम आपको ऐसे ही एक खिलाड़ी के अद्भुत रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल और फाइनल में शतक लगाया।

किस बल्लेबाज़ ने विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में शतक बनाया है

श्रीलंका टीम के पूर्व बल्लेबाज़ महेला जयवर्धने क्रिकेट इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी है, जिन्होंने 50 ओवर के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल और फाइनल में शतक जड़ा है। इनके अलावा अब तक किसी खिलाड़ी ने ऐसा रिकॉर्ड नहीं बनाया है। आईसीसी क्रिकेट का सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है। इसमें खिलाड़ी पर अलग तरह का ही दबाव होता है। महेला ने विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में शतक लगाया था, इसलिए आज भी यह रिकॉर्ड इनके नाम पर ही दर्ज है।

महेला जयवर्धने ने 2007 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ शतक लगाया था। 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के ख़िलाफ़ जयवर्धने ने सेंचुरी बनाई थी।

शतक के बावजूद भी श्रीलंका नहीं बन सका विश्व चैंपियन

महेला जयवर्धने ने 2007 वर्ल्ड कप के दौरान 24 अप्रैल को न्यूज़ीलैंड टीम के ख़िलाफ़ किंग्स्टन में खेले गए सेमीफाइनल में टॉस जीतकर, पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका के कप्तान महेला जयवर्धने ने 109 गेंदों में 105.50 के स्ट्राइक रेट से 115 रन की पारी खेली। जिसके बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 289 रन टीम ने बनाए। जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम 41.4 ओवर में 208 रन पर ही ऑलआउट हो गई। हालांकि, फाइनल में श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया ने मात दी थी, और 2007 का वर्ल्ड कप फाइनल का ख़िताब अपने नाम किया था।

2 अप्रैल 2011 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए विश्व कप मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी की और 50 ओवरो में 6 विकेट खोकर 274 रन बनाए। इस इनिंग में जयवर्धने ने 88 गेंदों पर 117.04 के स्ट्राइक रेट से 13 चौकों की मदद से नाबाद 103 रन बनाए। वहीं टीम इंडिया की तरफ से गौतम गंभीर 97 रन और कप्तान एम.एस. धोनी ने नाबाद 91 की पारी के दम पर 48.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर ही अपना फाइनल मैच जीत लिया था। इसके बावजूद भी श्रीलंका की टीम फाइनल मैच नहीं जीत पाई।

महेला जयवर्धने का वनडे इंटरनेशनल करियर

महेला जयवर्धने ने अपने करियर में कुल 448 वनडे मैच खेले। इस दौरान इस खिलाड़ी ने 33.37 की औसत से 12,650 रन बनाए। जिसमें 19 शतक और 77 अर्धशतक शामिल हैं। इनका व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर 144 है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा रखा है। जयवर्धने जैसा कमाल दुनिया का कोई अन्य बल्लेबाज़ नहीं कर सका है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version