Tuesday, August 19

ICC Hall of Fame: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इंटरनेशन क्रिकेट काउंसिल की तरफ से एक बड़ा सम्मान दिया गया है। भारत को 2 बार विश्व विजेता बनाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को प्रतिष्ठित ICC हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई है। इसमें जगह बनाने वाले वह अब 11वें भारतीय खिलाड़ी भी बने हैं। धोनी के अलावा 6 अन्य महिला और पुरुष खिलाड़ियों को भी ICC हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई है। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि ICC हर साल कुछ महान खिलाड़ियों को इस सूची में शामिल करती है।

हाशिम अमला और मैथ्यू हेडन को भी मिली जगह :-

Matthew Hayden
image source vis getty images

अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले ही ICC की ओर से जारी की गई सूची में धोनी के अलावा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला, ग्रीम स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियल विटोरी को भी ICC हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई है। उनके अलावा महिला खिलाड़ियों में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की सना मीर और इंग्लैंड की सारा टेलर को भी इसमें शामिल किया गया है।

अपनी कप्तानी में धोनी ने भारत को दिलाए 3 ICC खिताब :-

महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान में से एक हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को साल 2007 टी-20 विश्व कप, साल 2011 का वनडे विश्व कप और साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया था।

Mahendra Singh Dhoni
image source via getty images

इसके अलावा धोनी भारत के एकमात्र कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने तीनों ICC खिताब जीते हैं। जबकि उनकी कप्तानी में ही भारत ने साल 2010, और साल 2016 में एशिया कप का खिताब भी जीता था। इस पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया था।

BCCI ने दी धोनी को बधाई :-

BCCI
BCCI

ICC हॉल ऑफ फेम में जगह मिलने के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने धोनी को बधाई देते हुए अपने एक्स पर लिखा है कि, “पूर्व महान भारतीय कप्तान एमएस धोनी को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर बधाई। वे इस सूची में शामिल होने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर हैं।”

उनसे पहले इन खिलाड़ियों को मिला चुका है यह सम्मान :-

MS Dhoni
MS Dhoni/Getty Images

पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से पहले भारत की तरफ से 10 अन्य खिलाड़ियों को भी इस सूची में शामिल किया जा चुका है। उनसे पहले भारत की तरफ से नीतू डेविड, वीरेंद्र सहवाग, डियान एडुल्जी, विनोद मांकड़, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, कपिल देव, बिशन सिंह बेदी और सुनील गावस्कर यह सम्मान हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा सुनील गावस्कर और बिशन सिंह बेदी भारत की तरफ से ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उनको यह सम्मान साल 2009 में मिला था।

धोनी का अंतरराष्ट्रीय करियर :-

पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 90 टेस्ट मैचों में 4,876 रन, 350 वनडे मैचों में 50.57 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 10,773 रन और 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 126.13 की स्ट्राइक रेट से 1,617 रन बनाए हैं।

MS DHONI
MS DHONI

इसके अलावा उन्होंने कुल 538 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलते हुए 195 खिलाड़ियों को स्टम्प आउट किया था। जबकि इस बीच उन्होंने 634 कैच भी लपके थे। इसके अलावा वह बतौर कप्तान 110 वनडे मैच जीतने वाले एकमात्र भारतीय हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version