Wednesday, February 11

Major League Cricket: मेजर लीग क्रिकेट 2024 का रोमांच अपने चरम पर है और इस लीग में एक बार फिर से अफगानी खिलाड़ी का जादू मैदान में देखने को मिला। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में रशीद खान ने अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया।

उन्होंने 24 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपनी लड़खड़ाती हुई टीम को संभाला। उन्होंने 183.33 की स्ट्राइक रेट से मात्र 30 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी की बदौलत एमआई टीम 150 के आंकडे को पार कर पाई। उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने टेक्सास सुपर किंग्स को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।

Major League Cricket: टॉस जीतकर की पहले गेंदबाजी

Major League Cricket 2024: राशिद खान का बेबाक अंदाज, टूर्नामेंट में जड़ा दूसरा अर्धशतक
Major League Cricket 2024: image source: X

 

डलास के ग्रैंड प्रियरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई न्यूयार्क ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए और टेक्सास सुपर किंग्स टीम को 164 रनों का लक्ष्य दिया।      

Major League Cricket: खान का बेबाक अंदाज 

Major League Cricket 2024: राशिद खान का बेबाक अंदाज, टूर्नामेंट में जड़ा दूसरा अर्धशतक
Major League Cricket 2024: image source: X

राशिद खान का मेजर लीग क्रिकेट में टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ जमकर बल्ला चलता है। मौजूदा सीजन में इस मुकाबले से पहले भी फाफ डू प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ अर्धशतक लगाया।

उन्होंने 217.39 की स्ट्राइक रेट से 23 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। यह उनका सुपर किंग्स के खिलाफ पहला अर्धशतक था। राशिद मौजूदा सीजन में दो अर्धशतक जड़े हैं और दोनों ही अर्धशतक टेक्सास सुपरकिंग के खिलाफ है। 

Major League Cricket: टॉप स्कोरर की लिस्ट में शामिल खान 

एमआई न्यूयार्क टीम की ओर से खेल रहे राशिद खान अपनी टीम के लिए रन बनाने के साथ विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। उन्होंने अभी तक के लिए 7 मैच खेले हैं और 178.02 की स्ट्राइक रेट से 162 रन बनाए हैं।

वें अपनी टीम के दूसरे टॉप स्कोरर हैं, जबकि ओवरआल वे 11वें नंबर पर है। वहीं, विकेट चटकाने के मामले में राशिद ने 7 मैचों में कुल 10 विकेट चटकाए हैं। वे अपनी टीम के टॉप विकेट टेकर और ओवरआल तीसरे नंबर पर हैं।   

यह भी पढ़ें:-Sri Lanka Vs India: 5 बेहतरीन खिलाड़ी जिन्हें नहीं मिली भारतीय टीम में जगह, कमाल का रहा है पिछला रिकॉर्ड

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version