Sunday, February 1

Google News Sports Digest Hindi

Mayank Agarwal: विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक क्रिकेट टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने अपनी जोरदार फॉर्म को जारी रखा है। अब इस टूर्नामेंट में मयंक ने नागालैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतक (116) लगाया है। इस मौजूदा सीजन में मयंक का यह चौथा शतक है। क्यूंकि इससे पहले उन्होंने हैदराबाद, पंजाब और अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली थी।

Mayank Agarwal की शानदार पारी :-

यह मुकाबला नागालैंड और कर्नाटक की टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में नागालैंड की टीम ने कर्नाटक को 207 रनों का लक्ष्य दिया था। तब अपनी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे कप्तान मयंक (Mayank Agarwal) ने 119 गेंदों का सामना करते हुए कुल 116 रन बनाए।

Mayank Agarwal
image source via getty images

इस शतकीय पारी में उनके बल्ले से 9 चौके और 4 छक्के भी आए। वहीं इस मुकाबले में उनका स्ट्राइक रेट भी 97.48 का रहा। इसके अलावा मयंक (Mayank Agarwal) ने तीसरे विकेट के लिए केवी अनीश के साथ मिलकर 205 गेंदों में नाबाद 198 रन की रिकॉर्ड साझेदारी भी की। वहीं इस मुकाबले में अनीश ने भी 82 रन बनाए।

विजय हजारे ट्रॉफी में छाए मयंक अग्रवाल :-

इस बार विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के इस सीजन में मयंक (Mayank Agarwal) ने अपने अभियान की शुरुआत मुंबई क्रिकेट टीम के खिलाफ की थी। तब उन्होंने मुकाबले में 47 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में वह पुडुचेरी के खिलाफ 18 रन बनाकर आउट हो गए। अगले मुकाबले में पंजाब क्रिकेट टीम के खिलाफ मयंक ने नाबाद रहते हुए 139 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

Mayank Agarwal
image source via getty images

इसके बाद फिर उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में नाबाद रहते हुए 100 रनों की पारी खेली। फिर हैदराबाद टीम के खिलाफ मयंक (Mayank Agarwal) ने अपना लगातार तीसरा शतक (124) बनाया। वहीं इसके बाद फिर उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 69 रन बनाए। अब इस मुकाबले में खेलते हुए उन्होंने नाबाद 116 रनों की पारी खेली। इस सीजन में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 7 मुकाबले खेलते हुए इनकी 7 पारियों में 153.25 की शानदार औसत से 613 रन बना लिए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 4 शतक और एक अर्धशतक भी आया है। इसके अलावा इस दौरान वह 3 बार नाबाद भी रहे हैं।

मयंक ने लगाया लिस्ट-A करियर का 18वां शतक :-

अपने लिस्ट-A क्रिकेट करियर में अभी तक मयंक (Mayank Agarwal) ने 120 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने लगभग 50 की औसत के साथ 5,578 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 18 शतक और 24 अर्धशतक भी लगाए है।

Mayank Agarwal
image source via getty images

वहीं लिस्ट-A क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 176 रन रहा है। इसके अलावा वह (Mayank Agarwal) भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से 5 वनडे भी खेल चुके हैं। तब उन्होंने 17.20 की औसत के साथ 86 रन बनाए थे।

कर्नाटक ने नागालैंड से जीता मुकाबला :-

Mayank Agarwal
image source via getty images

इस मुकाबले में नागालैंड टीम ने पहले खेलते हुए 48.3 ओवर में सभी विकेट खोकर कुल 206 रन बनाए। कर्नाटक की टीम के लिए श्रेयस गोपाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। इसके जवाब में कर्नाटक को 9 रन पर पहला झटका लगा। लेकिन इसके बाद फिर मयंक (Mayank Agarwal) और केवी अनीस ने अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version