भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच (IND vs BAN 1st T20I) ग्वालियर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) और ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया है।

बता दें कि, नीतिश कुमार रेड्डी को इससे पहले ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया था, लेकिन फिटनेस की समस्याओं के चलते उन्हें सीरीज से पहले ही टीम से बाहर होना पड़ा था। हालांकि, मयंक यादव को पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह मिली थी।
IND vs BAN 1st T20I: Mayank Yadav और Nitish Kumar Reddy ने बांग्लादेश के खिलाफ किया टी20 इंटरनेशनल डेब्यू

दिल्ली के 22 वर्षीय तेज गेंदबाज मयंक यादव और आंध्र के 21 वर्षीय ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला है। दोनों खिलाड़ियों को मैच में टॉस शुरू होने से पहले डेब्यू कैप सौंपी गई। यादव आईपीएल 2024 में तेजतर्रार गेंदबाजी करके चर्चा में आए थे, जबकि रेड्डी ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड अपने नाम किया था।
IND vs BAN 1st T20I: वरूण चक्रवर्ती को भी मिला लंबे समय बाद वापसी का मौका

तमिलनाडु के मिस्ट्री स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को इस मुकाबले में लंबे समय बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने का मौका मिला है। बता दें कि, चक्रवर्ती ने जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल खेला था। इसके अलावा, उन्होंने इससे पहले अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नवम्बर 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ दुबई में खेला था, जो टी20 वर्ल्ड कप 2021 का एक ग्रुप मैच था।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतिश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






