आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन का दिन बेहद खासा रहा। करीब आठ साल के बाद आईपीएल में वापसी करने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इतिहास रह दिया है। उन्होंने आईपीएल ऑक्शन 2024 में सिर्फ एक घंटे के अंदर ही अपने साथी गेंदबाज पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद सभी को लग रहा था कि कमिंस ही आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज साबित होंगे। लेकिन मिचेल स्टार्क ने करीब एक घंटे के अंदर ही उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया।
स्टार्क बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
इस साल मिचेल स्टार्क ने आईपीएल में सबसे महंगा खिलाड़ी होने का गौरव हासिल किया। साल 2024 के आईपीएल के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने उन्हें 24 करोड़ 75 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम देकर खरीदा। हालांकि स्टार्क को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कोलकाता को गुजरात टाइटंस की टीम से टक्कर करनी पड़ी थी। आखिरकार ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स अपने पाले में रखने में सफल हुई।
View this post on Instagram
आठ साल बाद करेंगे IPL में दमदार वापसी
मिचेल स्टार्क पिछले आठ सालों से आईपीएल नहीं खेल रहे थे। इसके लिए उन्होंने कहा था कि वो पहले अपने देश के लिए टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं। लेकिन कुछ समय पहले ही उन्होंने आईपीएल खेलेने के लिए दिलचस्पी दिखाई थी। फिलहाल अब वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं। आईपीएल ऑक्शन 2024 में उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये था। उनको खरीदने के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने दिलचल्पी दिखाई थी। इसके बाद जैसे ही उनका प्राइज बढ़ने लगा तो फिर कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने आ गए।
Mitchell Starc talking about on joining KKR team.
The Most expensive player in IPL history – Welcome to KKR family, Starc..!!!! pic.twitter.com/ztGQa5GXMK
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) December 19, 2023
देखते ही देखते स्टार्क 20 करोड़ की बोली तक पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने उनके लिए 23 करोड़ 75 लाख रुपये की बोली लगाई। फिर गुजरात की टीम भी उनके लिए 24 करोड़ तक जा पहुंची। आखिरकार 24 करोड़ 75 लाख रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स मिचेल स्टार्क की टीम उन्हें अपने टीम में शामिल करने में सफल हो ही गई।
ये भी पढ़ें: पैट कमिंस पर पैसा बरसा, हैदराबाद ने दी इतनी रकम
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।