Mohammad Shami: अगले महीने भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की धरती पर होने वाली इस सीरीज में मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) खेल पाएंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है। अब इस पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा अपडेट दिया है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अभी हाल ही में दोबारा से चोट लगने की खबर सामने आई थी। जिसको लेकर इस खिलाड़ी ने साफ मना कर दिया था।

वहीं अब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ही तेज गेंदबाज शमी (Mohammad Shami) को गलत बता दिया है। क्यूंकि आप सभी को यह जानकर काफी हैरानी होगी कि भारतीय कप्तान ने एक इंटरव्यू में बताया है कि अभी भारतीय टीम के तेज गेंदबाज का घुटना पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है। उनकी चोट इतनी ज्यादा है कि उनको ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ले जाना काफी मुश्किल लग रहा है।
भारतीय कप्तान ने खोली Mohammad Shami की पोल :-
अब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने तेज गेंदबाज शमी की पोल खोलते हुए कहा है कि, “अगर मैं यहां पर आप सभी से ईमानदारी से कहूं तो शमी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ले जाने का फैसला काफी मुश्किल लग रहा है। अभी इस तेज गेंदबाज के घुटने में सूजन है। जिसके चलते हुए शमी (Mohammad Shami) को एक बार फिर दोबारा से शुरुआत करनी पड़ रही है।

अभी यह भारतीय तेज गेंदबाज शमी (Mohammad Shami) एनसीए में डॉक्टर और फीजियो की देख रेख में हैं। आगे रोहित शर्मा ने कहा है कि हम अभी इस ऑस्ट्रेलिया के कठिन दौरे पर शमी को नहीं ले जाना चाहते है।” अब भारतीय कप्तान का यह बयान यह बताता है कि मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ने हाल ही में जिस बात को गलत बताया था वह पूरी तरह से ठीक है।
क्या कहा था Mohammad Shami ने :-
अभी हाल ही में जब शमी को दोबारा चोट लगने की खबर सोशल मीडिया पर फैली थी। लेकिन तब इस तेज गेंदबाज ने खुद इस खबर को गलत बताया था। तब उन्होंने कहा था कि इस तरह की बेबुनियाद अफवाहें क्यों फैलाई जा रही हैं। इस समय शमी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और ठीक होने के लिए अपनी बेस्ट कोशिश कर रहे है।

इस पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा है कि बीसीसीआई (BCCI)और मैंने अभी नहीं कहा है कि मैं बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से बाहर हूं। मोहम्मद शमी ने तभी तो सभी फैंस से अपील की थी कि वो इस तरह की खबरों पर अपना ध्यान ना दें। वहीं अब यह सवाल उठ रहा है कि अगर वो खबर गलत थी तो रोहित शर्मा का ये बयान भी गलत है। इसके अलावा अब यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या कप्तान अपने खिलाड़ी के बारे में झूठ बोल रहे है। इसके अलावा शमी इस खबर पर अपना क्या जवाब देते है यह देखने वाली बात होगी
कब लगी थी Mohammad Shami को चोट :-
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को वर्ल्ड कप 2023 के दौरान खेलते समय चोट लगी थी। क्यूंकि इस तेज गेंदबाज ने वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से कोई भी मुकाबला नहीं खेला है। इसके चलते हुए उनकी सर्जरी भी हुई थी। अब जब शमी के मैदान पर वापस लौटने का समय आया है तो अब दोबारा से ऐसी खबरें आ रही है कि वह दोबारा से चोटिल हो गए है।

वहीं अब अगर यह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) पूरी तरह से ठीक हो जाते है तो भारतीय टीम के लिए इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। वहीं इसके अलावा अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज से शमी बाहर हो जाते है तो भारतीय टीम के लिए यह सबसे बड़ा झटका साबित होगा।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


