Sunday, February 15
Test Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज आज 20 जून से शुरू होने जा रही है। तभी तो अब ऐसे में सभी की निगाहें भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर रहेंगी। इस भारतीय तेज गेंदबाज ने पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में अपनी कड़ी मेहनत और आक्रामक गेंदबाजी से अलग पहचान बनाई है। इस बीच उनका प्रदर्शन इंग्लैंड टीम के खिलाफ काफी चर्चा में रहा है। वहीं अब ऐसे में चलिए इंग्लैंड टीम के खिलाफ सिराज के आंकड़ों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सिराज के आंकड़े :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सिराज ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2021 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 11 मैच खेले हैं। इन मैचों की 21 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 34.74 की गेंदबाजी औसत से 27 विकेट लिए हैं।
Mohammad Siraj
Mohammad Siraj-Ranaji Trophy/Getty Images
वहीं इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/32 का रहा है। इसके अलावा अपने पूरे टेस्ट करियर में उन्होंने सबसे ज्यादा 39 विकेट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ लिए हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड की टीम है।

इंग्लैंड की धरती पर सिराज का प्रदर्शन :-

इंग्लैंड की धरती पर सिराज ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2021 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने वहां पर कुल 6 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 34 की औसत से 23 विकेट भी लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/32 का रहा है।
Mohammad Siraj
Mohammad Siraj/Getty Images
इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा 33 विकेट लिए हैं। जबकि साल 2025 में भी सिराज ने एक टेस्ट मैच खेलते हुए 4 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल कुल 13 मैच खेले थे। तब इनकी 25 पारियों में 30.82 की गेंदबाजी औसत से 35 विकेट लिए थे।

विदेशी धरती पर 3 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं सिराज :-

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के आंकड़े विदेशी धरती पर कमाल के हैं। उन्होंने विदेशी धरती पर कुल 21 मुकाबले खेले हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने इनकी 40 पारियों में 28.72 की गेंदबाजी औसत से 76 विकेट लिए हैं।
Mohammad Siraj
Mohammad Siraj/Getty Images
इस दौरान उन्होंने 3 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। वहीं इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/15 का रहा है। जबकि भारतीय धरती पर सिराज ने 14 मैचों की 25 पारियों में 37 की औसत से 19 विकेट लिए हैं। भारतीय धरती पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/84 का रहा है। इसके अलावा तटस्थ स्थान पर सिराज के नाम 1 मैच में 5 विकेट है।

मोहम्मद सिराज का टेस्ट करियर :-

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने कुल 36 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 67 पारियों में 30.74 की गेंदबाजी औसत से 100 विकेट लिए हैं।
Mohammad Siraj
Mohammad Siraj
इसके अलावा उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 6 बार 4 विकेट हॉल और 3 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। वहीं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/15 का रहा है। इसके अलावा उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 77 मुकाबलों में 264 विकेट भी लिए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version