Wednesday, March 4

टी20 क्रिकेट इस फॉर्मेट का सबसे तेज और ग्रो करने वाला फॉर्मेट बन गया है। इसलिए इसको ही आईसीसी सबसे ज्यादा प्रमोट भी करती है ताकि इस खेल को ग्लोबली पॉपुलर किया जा सके। हालाँकि अभी टी20 को शुरू हुए दो दशक हुए हैं और इतने में ही बहुत सी टीमों ने काफी तेज ग्रोथ दिखाई है।

कोई भी फॉर्मेट हो उसमें रन बनाना कठिन होता है लेकिन इसमें लोग रिस्क फ्री खेलते हैं जिससे ओवर में बड़े रन देखने को मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि फुल मेंबर्स में किस खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

5. टिम सीफर्ट और रॉस टेलर बनाम शिवम दुबे (Tim Seifert & Ross Taylor) – 34 रन

Tim Siefert And Ross Taylor
Tim Siefert And Ross Taylor

न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर काफी आक्रामक शैली के खिलाड़ी हैं। उन्होंने व्हाइट बॉल में कई बार बड़े ओवर बटोरे हैं। हालाँकि इस बार उनका साथ सीफर्ट ने भी दिया, वो भी काफी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। साल 2020 में भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड के दौरे पर थी।

शिवम दो सेट बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने आए। शुरुआत की 4 गेंदों में सीफर्ट ने दो छक्के और 1 चौका जड़कर स्ट्राइक टेलर को दे दी। दुबे ने अगली गेंद नो बॉल डाली और रॉस ने उसका पूरा फायदा उठाते हुए चौका जड़ दिया और फ्री हिट तथा आखिरी गेंद पर भी छक्के लगाए। दोनों बल्लेबाजों ने शिवम दुबे के ओवर में 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 34 रन बटोरे।

4. निकोलस पूरन बनाम अज़मतुल्लाह ओमरजाई (Nicholas Pooran) – 36 रन

Nicholas Pooran
Nicholas Pooran

निकोलस पूरन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वो इस समय टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक खिलाड़ी हैं जो कि कुछ गेंदों में ही मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। ऐसा वो पहले भी करके दिखा चुके हैं।

पूरन ने साल 2024 में खेले गए मैच में एक ओवर में 36 रन मारे थे। उन्होंने शुरुआत 6 के साथ की, जिसके बाद ओमरजाई ने दबाव में नो बॉल फेंकी लेकिन उसमें भी चौका आ गया और अगली बॉल वाइड थी और वो भी चौका गई थी।

36 runs from one over as Nicholas Pooran hits out💥 #cricket #cricketshorts #ytshorts #t20worldcup

अगली गेंद तो उन्होंने डॉट कराई लेकिन बची हुई बॉल्स में वो दो चौके और दो छक्के खा गए थे। इस प्रकार से उन्होंने एक ओवर में बिना 6 छक्के खाए 36 रन दिए थे।

3. रोहित शर्मा और रिंकू सिंह बनाम करीम जनत (Rohit Sharma & Rinku Singh) – 36 रन

India Vs Afghanistan 3rd T20 Match Highlights | Rohit Sharma 121*(69)🥵| IND VS AFG | 2024

रोहित शर्मा दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से हैं और इसकी गवाही उनके स्टैट्स खुद देते हैं। हाल के समय में रिंकू सिंह ने भी पावर हिटिंग में अपना नाम बनाया है। यश दयाल को एक ओवर में 5 छक्के लगाने के बाद उनका करियर ऊपर की तरफ ही गया है।

साल 2024 में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ बैंगलोर में खेले गए मैच में करीम की पहली गेंद नो बॉल थी जिसमें उन्होंने चौका मारा था और अगली दो गेंदों पर छक्के लगाने के बाद स्ट्राइक चेंज की। रोहित के आक्रमण के बाद रिंकू कहाँ पीछे हटने वाले थे और उन्होंने भी अगली 3 गेंदों पर 3 छक्के जड़ दिए। इस प्रकार से दोनों बल्लेबाजों ने 36 रन जड़ दिए।

2. कायरन पोलार्ड बनाम अकीला धनंजय (Kieron Pollard) – 36 रन

Kieron Pollard HITS Six Sixes in an Over!! | West Indies vs Sri Lanka | 1st CG Insurance T20I

वेस्टइंडीज़ के सिक्स हिटिंग मशीन कायरन पोलार्ड अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने ऐसे असंभव से मैच जिताए रखे हैं जिनकी कल्पना करना मुश्किल होता है। टारगेट कितना भी बड़ा क्यों न हो, वो अगर एक बार टिक गए तो फिर मैच जिताकर ही वापस आते हैं।

स्पिनर्स पोलार्ड को पारी की शुरुआत में दिक्कत देते हैं। लेकिन समय के साथ वो उनको टैकल करना भी जान गए हैं। ऐसा करते हुए ही इस पावर हिटर ने एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे। 2021 में खेले गए वेस्टइंडीज़ और श्रीलंका के बीच मैच में अकीला धनंजय की गेंदबाजी पर कायरन ने 6 सिक्स लगाते हुए 36 रन बटोरे थे।

यह मैच इसलिए भी याद किया जाता है क्योंकि टी20 क्रिकेट इतिहास का एकलौता मैच है जिसमें पहले गेंदबाज ने हैट्रिक ली और उसी मुकाबले में 6 छक्के भी पड़े। यह और दिलचस्प है कि पहले धनंजय ने हैट्रिक ली और आखिरी ओवर में वही 6 छक्के भी खाए।

1. युवराज सिंह बनाम स्टुअर्ट ब्रॉड (Yuvraj Singh) – 36 रन

Yuvraj Singh
Yuvraj Singh

भारत के सबसे बड़े मैच विनर युवराज सिंह अपनी फ्लूएंट बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। वो छक्के भी बड़े आसानी से लगाते थे और जब वो लय में होते थे तो उन्हें रोकना बहुत मुश्किल होता था। बड़े मैचों में तो वो हमेशा अच्छे प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।

Yuvraj Singh slams six sixes off Stuart Broad | ENG v IND | T20 World Cup 2007

युवराज सिंह ने भारत को दो वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 6 छक्के लगाने की है। युवी ने ब्रॉड के खिलाफ साल 2007 के टूर्नामेंट के दौरान एक ओवर में 6 सिक्स लगाकर 36 रन बनाए थे और तब से ही उन्हें सिक्सर किंग कहा जाता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version