Wednesday, February 18

भारत में घरेलू क्रिकेट का आगाज होने जा रहा है। घरेलू क्रिकेट के सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में से एक दिलीप ट्रॉफी की शुरुआत सबसे पहले होगी। ये जोनल टूर्नामेंट होता है जिसमें, सभी जोन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया जाता है। ये ट्रॉफी सबसे ज्यादा बार जीतने का रिकॉर्ड वेस्ट जोन के नाम पर दर्ज है जिन्होंने, 19 बार ये ख़िताब जीता है।

जबकि, नार्थ जोन का नंबर उसके बाद आता है। उन्होंने भी 18 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। तो चलिए जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने दिलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाये है।

इन बल्लेबाजों ने बनाये है दिलीप ट्रॉफी में सर्वाधिक रन

वसीम जाफर

Wasim Zaffer
Wasim Zaffer

मुंबई के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक वसीम जाफर ने घरेलू क्रिकेट में अपना जलवा दिखाया है। उन्होंने न सिर्फ रणजी ट्रॉफी में बल्कि दिलीप ट्रॉफी में बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम किये है। वो इस टूर्नामेंट में वेस्ट जोन की तरफ से खेलते थे। वेस्ट जोन के इस बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट में खेले 30 मुकाबलों में 55.32 की दमदार औसत से 2545 रन बनाये है। दिलीप ट्रॉफी में उन्होंने 8 शतक और 13 अर्धशतक भी लगाए थे। इसके अलावा उनका सर्वेश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 173 रन था।

वसीम जाफर ने टीम इंडिया के लिए भी 31 टेस्ट मैच खेले है जिसमें उन्होंने 34.10 की औसत से 1944 रन बनाये है। इस दौरान उनके नाम 5 शतक और 11 अर्धशतक भी दर्ज है। भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके रिकॉर्ड बहुत बेहतरीन न हो लेकिन घरेलू क्रिकेट के वो सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक थे।

विक्रम राठौर

 

Vikram Rathore
Vikram Rathore

पंजाब के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विक्रम राठौर ने घरेलू क्रिकेट में लम्बे समय तक अपना दबदबा बनाये हुए रखा था। लेकिन, जिस तरह से वो घरेलू क्रिकेट में खेलते थे उस हिसाब से वो अपने प्रदर्शन को इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं तब्दील कर सकें। दिलीप ट्रॉफी में रन बनाने के मामले में वो दूसरे नंबर पर है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेले 25 मुकाबलों में 51.47 की औसत से 2265 रन बनाये है। इस दौरान उनके नाम 6 शतक और 11 अर्धशतक दर्ज है।

विक्रम राठौर ने भारत के लिए 6 मैचों में खेलते हुए 13.10 की औसत से 131 रन बनाये है। इसके अलावा उनके नाम कीपिंग में 12 कैच भी दर्ज है।

अंशुमान गायकवाड़

Anshuman Gaekwad
Anshuman Gaekwad

भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज अंशुमान गायकवाड़ ने न सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बल्कि दिलीप ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी अपने बल्ले का जोहर दिखाया था। वेस्ट जोन के लिए खेलते हुए वो इस टूर्नामेंट के तीसरे हाईएस्ट स्कोरर है। इस सलामी बल्लेबाज ने 26 मुकाबलों में 52.73 की औसत से खेलते हुए 2004 रन बनाये है। इस दौरान उनके 4 शतक और 9 अर्धशतक भी दर्ज है।

अंशुमान गायकवाड़ ने भारत के लिए लम्बे समय तक ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में 40 मैच खेले है जिसमें 30.07 की औसत से 1985 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 10 अर्धशतक लगाए है।

अजय शर्मा

दिलीप ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
Ajay Sharma

दिल्ली के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार अजय शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में बहुत रन बनाये है। इस बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी के साथ सतह दिलीप ट्रॉफी में भी अपने बल्ले की धार दिखाई है। नार्थ जोन के लिए खेलते हुए वो इस टूर्नामेंट में रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर आते है। दिल्ली और नार्थ जोन के लिए उन्होंने बहुत सी शानदार पारियां खेली है।

अजय शर्मा ने दिलीप ट्रॉफी के 26 मुकाबलों में 57.67 की औसत 1961 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 9 अर्धशतक भी लागए है। उनका सर्वेश्रेष्ठ स्कोर 202 रन है। हालाँकि टीम इंडिया के लिए वो सिर्फ 1 ही टेस्ट मैच खेल पाए थे जिसमें 26.50 की औसत से 53 रन बनाये थे।

आकाश चोपड़ा

Akash Chopra
Akash Chopra

वर्तमान समय में अपनी कमेंटरी के लिए प्रसिद्ध आकाश चोपड़ा ने भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में करिश्माई प्रदर्शन न किया हो लेकिन, घरेलू क्रिकेट में उन्होंने बहुत से कीर्तिमान बनाये है। दिलीप ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में वो रन बनाने के मामले में पांचवे नंबर पर आते है।

उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेले 24 मुकाबलों में 53.27 की औसत से 1918 रन बनाये है। इसके अलावा उनके नाम इस टूर्नामेंट में 6 शतक और 8 अर्धशतक दर्ज है। उनका सर्वेश्रेष्ठ स्कोर इस टूर्नामेंट में नाबाद 205 रन है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version