Wednesday, June 10

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार यह टूर्नामेंट एशिया में खेला जा रहा है। 12 साल बाद इस मल्टीनेशनल इवेंट की वापसी भारत में हो रही है। इसके कुछ मुकाबले श्रीलंका में भी खेले जा रहे हैं।

भारत ने घर में हो रहे वर्ल्ड कप में काफी अच्छी शुरुआत की है। इस बार पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल है। इसके बावजूद खिलाड़ी अपनी स्किल और टैलेंट का उपयोग करके रन बना रहे हैं और अपनी टीम को मैच जिताने में मदद कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा रन किन खिलाड़ियों ने बनाए हैं।

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

Most Runs In Womens World Cup
Most Runs In Womens World Cup

1. लौरा वुलफार्ट (Laura Wolvaardt) – 571 रन 

साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वुलफार्ट ने विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को फाइनल तक ले गईं। लेकिन खिताब जिताने में सफल नहीं हो पाईं। खिताबी मुकाबले में भी उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था।

लौरा ने इस वर्ल्ड कप में खेले 9 मुकाबलों में 71.37 की औसत से 571 रन बनाए थे, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 169 रन रहा।

2. स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) – 434 रन 

टीम इंडिया की धाकड़ ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इस वर्ल्ड कप में काफी अच्छी पारियां खेली हैं, जिसके चलते भारतीय टीम खिताब जीतने में सफल हुई थी। उनके ऊपर इस वर्ल्ड कप से पहले काफी सवाल थे, लेकिन सभी का जवाब उन्होंने इसी टूर्नामेंट में दे दिया है।

स्मृति ने इस वर्ल्ड कप में खेली 9 पारियों में 54.25 की औसत से 434 रन बनाने के साथ 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए थे। वहीं उनका सर्वोच्च स्कोर 109 रन था।

3. एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) – 328 रन 

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर खिलाड़ी एश्ले गार्डनर के लिए भी यह वर्ल्ड कप काफी खास रहा है। उन्होंने गेंद और बल्ले से तबाही मचा रखी है। भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल खेलने में सफल नहीं हुई हो, लेकिन उन्होंने अपनी तरफ से काफी शानदार प्रदर्शन किया था।

इस ऑलराउंड प्लेयर ने 7 मैचों में 82.00 की औसत से 328 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 115 रन रहा।

4. प्रतिका रावल (Pratika Rawal) – 308 रन 

भारत की युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल भले ही सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में नहीं खेल पाई हों, लेकिन उसके पहले तक उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया है। उनके चलते ही भारतीय टीम फाइनल नॉकआउट तक पहुंचने में सफल हुई थी।

प्रतिका ने इस वर्ल्ड कप में खेले 7 मैचों में 51.33 की औसत से 308 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाने के साथ 122 रनों की पारी खेली थी।

5. फोएबे लिचफील्ड (Phoebe Litchfield) – 304 रन 

ऑस्ट्रेलिया की युवा ओपनिंग बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड ने अपने पहले ही वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी करके सभी को काफी प्रभावित किया था। यही नहीं, सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाकर अपनी टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद की थी।

फोएबे ने इस वर्ल्ड कप में खेली 7 पारियों में 50.66 की औसत से 304 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाए थे और उनका सर्वोच्च स्कोर 119 रन था।

Most Runs In Women’s World Cup 2025

Player Inns Ave Runs 100 50
L Wolvaardt (SA-W) 9 71.37 571 2 3
S Mandhana (IND-W) 9 54.25 434 1 2
A Gardner (AUS-W) 5 82.00 328 2 1
Pratika Rawal (IND-W) 6 51.33 308 1 1
P Litchfield (AUS-W) 7 50.66 304 1 1
AJ Healy (AUS-W) 5 74.75 299 2 0
JI Rodrigues (IND-W) 7 58.40 292 1 1
SFM Devine (NZ-W) 5 57.80 289 1 2
HC Knight (ENG-W) 7 48.00 288 1 1
Nat Sciver-Brunt (ENG-W) 6 43.66 262 1 1

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version