Saturday, February 7

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो चुका है। इस बार यह टूर्नामेंट इंडिया और श्रीलंका में खेला जा रहा है। 12 साल बाद इस मल्टीनेशनल इवेंट की वापसी एशिया में हो रही है। इसके कुछ मुकाबले श्रीलंका में भी खेले जा रहे हैं।

भारत ने घर में हो रहे वर्ल्ड कप में काफी अच्छी शुरुआत की है। इस बार वर्ल्ड कप में काफी अच्छी पिच दी जा रही हैं जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए बराबर मदद हैं। खिलाड़ी अपनी स्किल और टैलेंट का उपयोग करके अच्छा प्रदर्शन करने में सफल हो रहे हैं। कहते हैं कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं और गेंदबाज टूर्नामेंट जिताते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा विकेट किन खिलाड़ियों ने चटकाए हैं।

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

Most Wickets In Women's World Cup 2025
Most Wickets In Women’s World Cup 2025

1. दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) – 7 विकेट

भारत की धाकड़ स्पिन गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने अपनी स्पिन के जादू से बल्लेबाजों को चकमा दिया हैं। वो न सिर्फ किफायती गेंदबाजी कर रही हैं बल्कि विकेट लेने में भी सफल हो रही हैं जिसके, चलते भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में ऊपर बनी हुई हैं।

दीप्ति ने इस टूर्नामेंट में अब तक खेले 2 मैचों में 21.85 की औसत और 24.85 की स्ट्राइक रेट से 7 विकेट लिए हैं और इस दौरान उनकी इकॉनमी मात्र 5.27 की हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 45 रन देकर 3 विकेट लेना हैं।

2. नोनकुलुलेको मलाबा (Nonkululeko Mlaba) (South Africa) – 6 विकेट

साउथ अफ्रीका की स्पिन गेंदबाज नोनकुलुलेको मालाबा ने भारत के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया था। कोई भी उनकी गेंदबाजी खेलने में सफल नहीं हो रहा था।

इस वर्ल्ड कप में उन्होंने अपनी गेंदबजी से धमाल मचा रखा हैं। मालाबा ने खेले 3 मैचों में 15.83 की औसत और 22.00 की स्ट्राइक रेट से 6 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 4.31 की हैं।

3. स्नेह राणा (Sneh Rana) (India) – 6 विकेट

भारत की स्नेह राणा ने भी इस टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया हैं। वो वर्ल्ड कप 2025 में भारत की गो टू बॉलर बन गई हैं। जब भी टीम इंडिया को विकेट की जरुरत होती हैं तो कप्तान हमेशा उन्हें याद करती हैं और वो हमेशा डेलिवर भी करती हैं।

स्नेह ने खेले 3 मुकाबलों में 19.50 की औसत और 28 के स्ट्राइक रेट से 6 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 4.17 की रही हैं और बेस्ट प्रदर्शन 32 रन देकर 2 विकेट लेना हैं।

4. क्रांति गौड़ (Kranti Gaud) (India) – 6 विकेट

भारत की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने महिला वर्ल्ड कप 2025 में अपनी गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया हैं। उन्होंने सीनियर प्रो रेणुका ठाकुर को परफॉरमेंस के दम पर पीछे छोड़ दिया हैं।

क्रांति गौड़ ने इस टूर्नामेंट में अब तक 3 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 20.00 की औसत और 28 की स्ट्राइक रेट से 6 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट मात्र 4.28 का और बेस्ट परफॉरमेंस 20 रन देकर 3 विकेट है।

5. डायना बेग (Diana Baig) (Pakistan) – 4 विकेट

पाकिस्तान की दिग्गज गेंदबाज डायना बेग ने इस वर्ल्ड कप में भी अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रबह्वीट किया हैं। वो अकेले ही पाकिस्तानी टीम की गेंदबाजी का जिम्मा संभाले हुए हैं। उन्होंने अब तक खेले 3 मुकाबलों में 26.16 की औसत और 28.00 की स्ट्राइक रेट तथा 5.60 की इकॉनमी से 6 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट 69 रन देकर 4 विकेट हैं।

Top Bowlers – 2025 (Women’s Cricket)

Player Country Average Strike Rate Wickets Economy
DB Sharma IND-W 21.85 24.85 7 5.27
N Mlaba SA-W 15.83 22.00 6 4.31
S Rana IND-W 19.50 28.00 6 4.17
K Gaud IND-W 20.00 28.00 6 4.28
Diana Baig PAK-W 26.16 28.00 6 5.60
LCN Smith ENG-W 8.00 16.40 5 2.92
A Sutherland AUS-W 8.20 21.00 5 2.34
S Ecclestone ENG-W 8.60 19.20 5 2.68
Fatima Sana PAK-W 23.40 33.60 5 4.17
CE Dean ENG-W 10.50 20.50 4 3.07

नोट: ये आंकड़े वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में मैच 10 तक (09 अक्टूबर 2025) तक के अपडेटेड हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version