Saturday, June 20

Most Sixes In IPL 2024: आईपीएल का खुमार भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में छाया हुआ है। तभी तो इस बार का सीजन काफी रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है। इस समय इस सीजन के आधे से अधिक लीग मुकाबले खेले जा चुके है। वहीं अब अटक इस बार का सीजन काफी ताबड़तोड़ अंदाज में आगे बढ़ा है।

इस बार के आईपीएल के सीजन में काफी कहके और छक्के लगे है। तभी तो इस बार के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने इतिहास ही रच दिया है और इस आईपीएल टूर्नामेंट के सबसे बड़े स्कोर को ही अपने नाम कर लिया। तभी तो अब तक इस बार के आईपीएल के सीजन में 950 से अधिक छक्के लग चुके है।

लेकिन क्या आप जानते है इस सीजन में अब तक इतने जयदा छक्के तो लग चुके है ,लेकिन इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज कौन – कौन है ? चलिए आज हम आपको बताने जा रहे है अब तक इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन – कौन है।

रियान पराग :- इस बार अब तक हुए आईपीएल के इस सीजन 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रियान पराग 5 वें स्थान पर है। रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते है। रियान पराग ने अब तक 10 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 159.14 की स्ट्राइक रेट और 58.42 के औसत से 409 रन बनाए हैं। इन मैचों के दौरान ही उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए है। इस बार के सीजन में अब तक रियान पराग के बल्ले से 25 छक्के और 30 चौके निकले है।

शिवम दुबे :- इस बार अब तक हुए आईपीएल के इस सीजन 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में शिवम दुबे चौथे स्थान पर है। शिवम दुबे चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते है। तभी तो शिवम दुबे का अब तक का सीजन काफी अच्छा बिता है। शिवम दुबे ने अब तक 11 मुकाबले खेले है। इन मुकाबलों में उन्होंने 170.73 की स्ट्राइक रेट और 43.75 के औसत से 350 रन बनाए हैं। इन सब के दौरान उनके बल्ले से अब तक 3 अर्धशतक भी निकले है। शिवम दुबे ने अब तक 26 छक्के और 24 चौके लगाए है।

अभिषेक शर्मा :- इस बार अब तक हुए आईपीएल के इस सीजन 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा तीसरे स्थान पर है। अभिषेक शर्मा ने अभी तक इस आईपीएल में 10 मैच खेले है। इन मैचों में उन्होंने 208.60 की स्ट्राइक रेट से 315 रन बनाए हैं। इस बार के सीजन में अभी तक अभिषेक शर्मा के बल्ले से 28 छक्के और 22 चौके निकले है।

हेनरिक क्लासेन :- इस बार अब तक हुए आईपीएल के इस सीजन 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में हेनरिक क्लासेन दूसरे नंबर पर है। हेनरिक क्लासेन ने अभी तक इस सीजन में 10 मुकाबले खेले है। इन मैचों में खेलते हुए क्लासेन ने 189.32 की स्ट्राइक रेट और 48.14 के औसत से 337 रन बनाए हैं। इस दौरान क्लासेन के बल्ले से अभी तक 3 अर्धशतक भी निकले है। इन सभी मैचों के दौरान ही क्लासेन के बल्ले से 31 छक्के और 12 चौके निकले है।

सुनील नारायण :- इस बार अब तक हुए आईपीएल के इस सीजन 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सुनील नारायण पहले स्थान पर है। सुनील नारायण कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते है। इस बार इस फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते हुए इस खिलाड़ी का सीजन काफी अच्छा गुजरा है। इस सीजन में सुनील नारायण ने अपने बल्ले के साथ – साथ अपनी गेंदबाजी से भी सभी को प्रभावित किया है। सुनील नारायण ने अभी तक इस सीजन में 183.66 की स्ट्राइक रेट और 41.90 के औसत से 461 रन बनाए हैं। इन मैचों के दौरान ही सुनील नारायण के बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक भी निकला है। वहीं इस दौरान ही सुनील नारायण ने 32 छक्के और 46 चौके लगाए है।

आईपीएल 2024 के अभी तक खेले गए सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली 24 छक्कों के साथ 6वें स्थान पर है। और सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा 19 छक्कों के साथ 14 वें स्थान पर मौजूद है।

ये भी पढ़ें: Brock Lesnar: ब्रौक लैरनर की जीवनी, आयु, रिकॉर्ड्स, ऊंचाई, उपलब्धियां और परिवार

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version