Saturday, June 13

वीमेंस वर्ल्ड कप को शुरू होने में अभी कुछ दिन बचे हुए हैं। लेकिन अभी से ही टीमें तैयारी में जुट गई हैं। कई देशों ने तो अपने स्क्वाड का ऐलान भी कर दिया है, जबकि बचे हुए देश भी जल्द दल घोषित कर देंगे। ओडीआई क्रिकेट में काफी बदलाव देखने को मिले हैं, लेकिन आज भी यह सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित आईसीसी ट्रॉफी है। इसको जीतने के लिए टीमें अपना पूरा जोर लगाती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से गेंदबाज़ ने इस आईसीसी टूर्नामेंट की एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

इन गेंदबाजों ने वीमेंस वर्ल्ड कप की एक पारी में लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट

5. जेनिफर टर्नर (Jenifer Turner) – 5 विकेट

न्यूज़ीलैंड की गेंदबाज़ जेनिफर टर्नर वर्ल्ड कप के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में पांचवें नंबर पर आती हैं। उन्होंने साल 1993 में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपनी धारदार गेंदबाज़ी से कहर बरपाया था।

उन्होंने अपनी स्विंग गेंदों की बदौलत विपक्षी बल्लेबाज़ों को हवा भी नहीं लगने दी थी। इस तेज़ गेंदबाज़ ने स्विंगिंग कंडीशन का भरपूर फायदा उठाया था और लिन्डफील्ड में खेले गए मैच में 11.2 ओवर बॉलिंग करते हुए मात्र 5 रन देकर 5 विकेट लिए थे। यही नहीं, उनकी इस स्पेल की खासियत यह थी कि उसमें 7 ओवर मेडन थे और इकॉनमी मात्र 0.4 की थी, जो कि वीमेंस वर्ल्ड कप में सबसे किफायती स्पेल है।

4. आन्या श्रब्सोल (Anya Shrubshole) – 6 विकेट

Anya Shrubsole
Anya Shrubsole

इंग्लैंड की दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ आन्या श्रब्सोल ने साल 2017 में इंडिया के खिलाफ अपनी गेंदबाज़ी से टीम को झकझोर कर रख दिया था। उनका यह स्पेल इसलिए भी याद रखा जाता है क्योंकि यह फाइनल मुकाबला था और भारतीय टीम जीत की तरफ जाती दिख रही थी, लेकिन उनके प्रयासों के चलते वो अपना पहला वर्ल्ड कप जीतने से मात्र 9 रनों से चूक गई थी।

आन्या श्रब्सोल ने इंडिया के खिलाफ 2017 के वीमेंस वर्ल्ड कप फाइनल, जो कि लॉर्ड्स में खेला गया था, उसमें शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 9.4 ओवरों में 46 रन खर्च करते हुए 6 विकेट लिए थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी मात्र 4.75 की थी।

3. सोफी एक्लेस्टोन (Sophie Ecclestone) – 6 विकेट

Sophie Ecclestone
Sophie Ecclestone

इंग्लैंड की दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ अपने कंट्रोल के लिए जानी जाती हैं। वह भले ही गेंद को बहुत टर्न नहीं कराती थीं, लेकिन टप्पा बिल्कुल सटीक था और एंगल का इस्तेमाल भी अच्छे से करती थीं। जिसके चलते वह व्हाइट बॉल में काफी सफल गेंदबाज़ भी हैं।

सोफी एक्लेस्टोन ने साल 2022 में हुए वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन किया था। क्राइस्टचर्च में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 8 ओवर गेंदबाज़ी करते हुए 36 रन दिए थे और 6 विकेट भी लिए थे। वहीं, उनकी इकॉनमी रेट 4.50 की थी।

2. ग्लेनिस पेज (Glenys Page) – 6 विकेट

न्यूज़ीलैंड की स्पिन गेंदबाज़ ग्लेनिस पेज वीमेंस वर्ल्ड कप में बतौर गेंदबाज़ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के मामले में दूसरे नंबर पर आती हैं। उन्होंने भले ही अपने देश के लिए ज़्यादा मैच नहीं खेले हों, लेकिन कम मौकों में भी उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया है।

ग्लेनिस पेज ने 1973 में त्रिनिदाद एंड टोबैगो की टीम के खिलाफ यह कारनामा किया था। उन्होंने उस मैच में 6.4 ओवर गेंदबाज़ी करते हुए 20 रन खर्च करते हुए 6 विकेट लिए थे। इस मुकाबले के दौरान उनकी इकॉनमी 3.15 की थी।

1. जैकी लार्ड (Jaky Lord) – 6 विकेट

न्यूज़ीलैंड की लेग स्पिन गेंदबाज़ जैकी लार्ड वीमेंस वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड साल 1982 में खेले गए वर्ल्ड कप में इंडिया के खिलाफ अपने नाम किया था।

जैकी लार्ड ने इंडिया के खिलाफ हुए मैच में 8 ओवर गेंदबाज़ी करते हुए 10 रन दिए थे और उस दौरान 1.25 की इकॉनमी से 6 विकेट चटकाए थे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version