बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम टेस्ट क्रिकेट में 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में यह उपलब्धि हासिल की है। यही नहीं, पूर्व बांग्लादेशी कप्तान ने अपने करियर में बहुत से मैच अपनी टीम को जिताने और बचाने में मदद की है।
मुश्फिकुर ने अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाकर बांग्लादेश को मैच में न सिर्फ आगे कर दिया है, बल्कि खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो किस खास क्लब में शामिल हुए हैं।
100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले 11वें खिलाड़ी बने मुश्फिकुर

मुश्फिकुर रहीम ने आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे अपने 100वें टेस्ट में शतक लगा दिया है। वो ऐसा करने वाले मात्र 11वें खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाया हो। सबसे पहले अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाने का रिकॉर्ड इंग्लिश खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1968 में खेली जा रही एशेज के मैच में 104 रन बनाकर बनाया था।
रहीम ने पोंटिंग और वार्नर जैसे दिग्गजों की बराबरी
इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम भी शामिल है, जिन्होंने शतक लगाया हुआ है। हालांकि सभी ने सिर्फ एक पारी में शतक लगाया है, लेकिन उन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है, जो आज भी एक कीर्तिमान है। उन्होंने 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे मैच की पहली पारी में 120 और दूसरी पारी में 143 रन बनाए थे।
मुश्फिकुर से पहले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर आखिरी बल्लेबाज बने थे जिन्होंने 100वें टेस्ट में शतक लगाया था। उन्होंने 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे मैच में 200 रन बनाए थे।
मुश्फिकुर और दास के शतक के चलते बांग्लादेश ने पकड़ मजबूत की
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले दिन उनके ओपनरों ने अच्छी शुरुआत दिलाई, जिसका फायदा अन्य बल्लेबाजों ने भी उठाया। मुश्फिकुर दिन का खेल खत्म होने तक 99 रनों पर नाबाद थे और आज उन्होंने सुबह आते ही इतिहास रच दिया और वो ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 8 विकेट के नुकसान पर 465 रन बना लिए थे।
100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी
1. कॉलिन काउड्री – 104 बनाम ऑस्ट्रेलिया, एजबेस्टन (1968)
2. जावेद मियांदाद – 145 बनाम भारत, लाहौर (1989)
3. गॉर्डन ग्रीनिज – 105 बनाम वेस्टइंडीज, मैनचेस्टर (2000)
4. एलेक स्टीवर्ट – 105 बनाम वेस्टइंडीज, मैनचेस्टर (2000)
5. इंजमाम उल हक – 184* बनाम भारत, बेंगलुरु (2005)
6. रिकी पोंटिंग – 120 और 143* बनाम दक्षिण अफ्रीका, सिडनी (2006)
7. ग्रेम स्मिथ – 131 बनाम इंग्लैंड, द ओवल (2012)
8. हाशिम अमला – 134 बनाम श्रीलंका, जोहान्सबर्ग (2017)
9. जो रूट – 218 बनाम भारत, चेन्नई (2021)
10. डेविड वॉर्नर – 200 बनाम दक्षिण अफ्रीका, एमसीजी (2022)
11. मुशफिकुर रहीम – 106 बनाम आयरलैंड, मीरपुर (2025)







