Nitish Rana: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज नितीश राणा के घर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी साची मारवाह ने बीते 14 जून को ट्विन्स बेबी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी क्रिकेटर और उनकी वाइफ साची ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने सभी फैशन को दी है। इस बीच उन्होंने बताया है कि बीते 14 जून को उन्होंने ट्विन्स बेबी को जन्म दिया है। इसके अलावा हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि इस स्टार कपल ने साल 2019 में शादी रचाई थी। वहीं अब शादी के लगभग 6 साल बाद उनके घर खुशियों ने दस्तक दी है।
नितीश राणा के घर गूंजी किलकारी :-
भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा और उनकी पत्नी साची मारवाह ने एक संयुक्त पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने बताया है कि साची ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है।

इसी के साथ उन्होंने अपने दोनों बेटों के हाथ की फोटो भी लगाई है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, हमारे हमेशा के लिए टैटू से लेकर जुड़वां बच्चों तक… प्लॉट ट्विस्ट जिसकी हमें उम्मीद नहीं थी. वही डेट. (14.06.25) वही हम. बस हमारी स्टोरी में अब 2 छोटे बच्चे जुड़ गए हैं।
कौन हैं साची मारवाह :-
भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा की पत्नी साची मारवाह एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। इसके अलावा वह कॉमेडियन अभिषेक कृष्णा की कजिन सिस्टर भी है। जबकि रिश्ते में सच्ची मारवाह बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की भांजी लगती हैं। इसके अलावा वह हमेशा आईपीएल मैचों में नीतीश की टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम में भी पहुंचती हैं।

वहीं अब जैसे ही इनके घर खुशखबरी आई है तो अब ऋषभ पंत की बहन ने भी उन्हें बधाई देते हुए पोस्ट पर कमेंट किया है। इसके अलावा उनके साथी खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर, पीयूष चावला, राहुल तेवतिया, रमनदीप सिंह सहित कई क्रिकेटर्स ने भी इस कपल को बधाई दी है।
रोचक थी नीतीश और साची की लव स्टोरी :-
भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा और साची मारवाह ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। इन दोनों की लव स्टोरी एक फुटबॉल के मैदान पर शुरू हुई थी। जहां पर इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी और वहीं नीतीश साची को देखकर क्लीन बोल्ड हो गए थे।

क्यूंकि इस मैदान पर साची वॉक के लिए जाती थीं। इसके बाद नितीश ने साची से बातचीत मैसेज के जरिए शुरू की थी। इसके बाद फिर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। फिर साल 2019 में इन दोनों ने शादी कर ली। वहीं उम्र में साची नीतीश राणा से करीब 2 साल बड़ी हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







