शिखर धवन Nepal Premier League 2024 में हिस्सा लेने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं।
भारत के बाएँ हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इस साल अन्तर्राष्ट्रीय और भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद अब नेपाल प्रीमियर लीग के पहले संस्करण (Nepal Premier League 2024) में खेलते हुए दिखाई देंगे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के कई बेहतरीन खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।
"𝐊𝐈𝐓𝐍𝐄 𝐀𝐀𝐃𝐌𝐈 𝐓𝐇𝐄?"
𝐊𝐚𝐫𝐧𝐚𝐥𝐢 𝐘𝐚𝐤𝐬 𝐢𝐬 𝐛𝐫𝐢𝐧𝐠𝐢𝐧𝐠 𝐭𝐡𝐞 𝐟𝐢𝐞𝐫𝐜𝐞 𝐞𝐧𝐞𝐫𝐠𝐲 𝐨𝐟 "𝐆𝐚𝐛𝐛𝐚𝐫" 𝐡𝐢𝐦𝐬𝐞𝐥𝐟, 𝐒𝐡𝐢𝐤𝐡𝐚𝐫 𝐃𝐡𝐚𝐰𝐚𝐧, 𝐭𝐨 𝐭𝐡𝐞 𝐍𝐞𝐩𝐚𝐥 𝐏𝐫𝐞𝐦𝐢𝐞𝐫 𝐋𝐞𝐚𝐠𝐮𝐞! 𝐖𝐢𝐭𝐡 𝐡𝐢𝐬 𝐝𝐲𝐧𝐚𝐦𝐢𝐜 𝐬𝐭𝐲𝐥𝐞 𝐚𝐧𝐝… pic.twitter.com/AyUWHYLgsS
— Karnali Yaks (@KarnaliYaks) November 14, 2024
बता दें कि, नेपाल प्रीमियर लीग 2024 की शुरूआत 30 नवम्बर से होगी, जबकि इसका समापन 21 दिसम्बर को फाइनल मुकाबले के साथ होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जो नेपाल के अलग-अलग शहरों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस फ्रेंचाइजी टी20 लीग में कुल 32 मुकाबले खेले जाएंगे। ये सभी मुकाबले कीर्तिपुर के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे।
नेपाल प्रीमियर लीग 2024 में कर्णाली याक्स के लिए खेलते नजर आएंगे शिखर धवन
भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन Nepal Premier League 2024 में कर्णाली याक्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने गुरूवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट करके इसकी पुष्टि की है। 38 वर्षीय इस सीजन कर्णाली के चौथे विदेशी अनुबंध हैं।
Excited to team up with the remarkable Shikhar Dhawan, bringing momentum and passion to the Karnali Yaks! Ready to raise the game together and make every moment count. 🏏
#KarnaliYaks #Momentum #ShikharDhawan #KY #yakattack #karnaliyakssquad #NPLT20 #NepalCricket… pic.twitter.com/jycbCVhSoA
— Karnali Yaks (@KarnaliYaks) November 14, 2024
Karnali Yaks की टीम में धवन के अलावा वेस्टइंडीज के चैडविक वाल्टन, पाकिस्तान के हुसैन तलत और हांगकांग के बाबर हयात को भी विदेशी खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है।
शिखर के नेपाल प्रीमियर लीग के साथ जुड़ने के चलते ना सिर्फ कर्णाली की टीम मजबूत होगी, बल्कि लीग का महत्त्व भी बढ़ेगा। इस लीग में पहले से ही मार्टिन गुप्टिल, जेम्स नीशम और बेन कटिंग जैसे अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ अपना करार कर चुके हैं।
𝐖𝐞𝐥𝐜𝐨𝐦𝐢𝐧𝐠 𝐭𝐡𝐞 𝐨𝐧𝐞 𝐚𝐧𝐝 𝐨𝐧𝐥𝐲 𝐆𝐚𝐛𝐛𝐚𝐫, 𝐨𝐮𝐫 𝐉𝐚𝐭𝐭𝐉𝐢, 𝐭𝐨 𝐊𝐚𝐫𝐧𝐚𝐥𝐢 𝐘𝐚𝐤𝐬!
𝐌𝐫. 𝐈𝐂𝐂, 𝐒𝐡𝐢𝐤𝐡𝐚𝐫 𝐃𝐡𝐚𝐰𝐚𝐧, 𝐤𝐧𝐨𝐰𝐧 𝐟𝐨𝐫 𝐡𝐢𝐬 𝐚𝐠𝐠𝐫𝐞𝐬𝐬𝐢𝐯𝐞 𝐛𝐚𝐭𝐭𝐢𝐧𝐠 𝐬𝐭𝐲𝐥𝐞 𝐚𝐧𝐝 𝐮𝐧𝐦𝐚𝐭𝐜𝐡𝐞𝐝 𝐝𝐨𝐦𝐢𝐧𝐚𝐧𝐜𝐞,… pic.twitter.com/eLvum1jlET
— Karnali Yaks (@KarnaliYaks) November 14, 2024
गौरतलब हो कि, कर्णाली याक्स में सोमपाल कामी को मार्की प्लेयर के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा, ज्ञानेंद्र मल्ला इस टीम के हेड कोच के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा, नेपाल के तीन खिलाड़ियों – गुलशन झा, नंदन यादव और देव खनल को ऑक्शन में ‘ए’ कैटेगरी के तहत खरीदा गया था।
नेपाल प्रीमियर लीग 2024 में कर्णाली याक्स की टीम
- सोमपाल कामी
- मौसम ढकाल
- दीपक डुमरे
- रीत गौतम
- अर्जुन घर्ती (विकेट कीपर)
- गुलशन झा
- देव खनाल
- भुवन कार्की
- दीपेन्द्र रावत
- अनीश सिंह
- नंदन यादव
शिखर धवन हुसैन तलत बाबर हयात चैडविक वाल्टन (विकेटकीपर)
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।