Tuesday, February 24

न्यूज़ीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया हैं। इस सीरीज के लिए उन्होंने स्क्वाड में कुछ खिलाड़ियों को वापसी का अमुक दिया हैं। हालाँकि कीवी टीम के लिए चोट सबसे बड़ी सिरदारी बनी हुई हैं। उनके कई खिलाड़ी इंजरी से जूझ रहे हैं जिसके चलते उन्हें कई अन्य खिलाड़ियों को आजमान पड़ा हैं। तो चलिए जानते हैं कि वेस्टइंडीज वनडे के लिए किन खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गयी हैं।

मैट हेनरी की हुई वापसी

NewZealand Announced Squad For Westindies Series
NewZealand Announced Squad For Westindies Series

न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी की वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी हो  रही हैं। उनको इंग्लैंड के खिलाफ पिछले महीने हुई वनडे सेरेस के दौरान चोट लगी थी। वो काफ स्ट्रेन के चलते अंतिम दो मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे और वो रिहैब कर रहे थे।

अब वो पूरी तरह से फिट हैं तो उनकी टीम में वापसी हो रही हैं। उनके आने से कीवी टीम की गेंदबाजी और ज्यादा मजबूत हो गई हैं। हेनरी उन चुनिंदा गेंदबाजों में से से हैं जिन्होंने पिछले कुछ सालों में तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया हैं।

केन विलियम्सन को नहीं दिया गया टीम में मौका

न्यूज़ीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियम्सन को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी गई हैं। उन्होंने हाल ही में टी20 क्रिकेट से संन्यास लिया था और अब उनका पूरा फोकस वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के ऊपर हैं। टेस्ट की तैयारी के लिए ही उन्हें स्क्वाड में जगह नहीं दी गए हैं। ताकि वो विंडीज के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की प्रेपरेशन कर सकें।

11वीं सीरीज जीतना चाहेगी न्यूज़ीलैंड

न्यूज़ीलैंड की टीम साल 2019 की फरवरी के बाद से एक भी वनडे सीरीज नहीं हारी हैं। कीवी टीम अपंने घर में बहुत मजबूत हैं और उन्हें हराना काफी मुश्किल होता हैं। इसका अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि उन्होंने पिछली 10 वनडे सीरीज में से एक भी सीरीज नहीं हारी हैं। हाल ही में न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड का वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ किया था और अब उनकी निगाह घर में लगातार 11वीं सीरीज जीत दर्ज करना चाहेगी।

कब खेले जायेंगे वनडे सीरीज के मुकाबले?

16 नवंबर- क्राइस्टचर्च
19 नवंबर- नेपियर
22 नवंबर- हैमिल्टन

वेस्टइंडीज वनडे के लिए न्यूज़ीलैंड का स्क्वाड

मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्केस, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version