Tuesday, February 24

WPL Retention 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी 5 फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। वहीं इस बार यह मेगा ऑक्शन दिल्ली में होने वाला है। इससे पहले टीमों ने कई बड़े नामों को अपनी टीमों से रिलीज करतेहुए सभी को चौंका दिया है।

इनमें भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट, ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी कप्तान मेग लैनिंग और विकेटकीपर एलिसा हीली का नाम शामिल है।जबकि इसके अलावा भारत की वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स को उनकी टीमों ने रिटेन करते हुए उन सभी पर अपना भरोसा दिखाया है।

Laura Wolvaardt
Laura Wolvaardt

इसके अलावा गुजरात जायंट्स की टीम ने साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट को रिटेन नहीं किया है। उनका प्रदर्शन अभी समाप्त हुए वनडे विश्व कप में काफी शानदार रहा था। इसके अलावा एक टीम WPL के नियमों के अनुसार केवल दो विदेशी खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है। इसलिए इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर को अपनी टीम में बरकरार रखा है।

दीप्ति शर्मा और एलिसा हीली हुई रिलीज :-

Deepti Sharma
Deepti Sharma

इस बार यूपी वॉरियर्स की टीम ने एक नए सिरे से अपनी शुरुआत करने के संकेत दे दिए हैं। क्यूंकि यूपी की टीम ने इस बार केवल अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी श्वेता सहरावत को ही अपनी टीम में रिटेन किया है। जबकि इस टीम ने बाकी के सभी बड़े नामों, जिनमें दीप्ति शर्मा, एलिसा हीली, सोफी एक्लेस्टोन और क्रांति गौड़ को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है।

मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत को रखा बरकरार :-

मुंबई इंडियंस की टीम ने इस बार अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें नैट स्किवर-ब्रंट (₹3.5 करोड़), हरमनप्रीत कौर (₹2.5 करोड़), हेली मैथ्यूज़ (₹1.75 करोड़), अमनजोत कौर (₹1 करोड़) और जी. कमलिनी (₹50 लाख) शामिल हैं।

Harmanpreet Kaur
Harmanpreet Kaur/Getty Images

इस बीच सबसे बड़ी बात यह है कि महिला इंग्लिश खिलाड़ी नैट स्किवर-ब्रंट को कप्तान हरमनप्रीत से भी अधिक कीमत पर रिटेन किया गया है। जबकि अन्य खिलाड़ी एमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर और यास्तिका भाटिया जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने किया मेग लैनिंग को रिलीज :-

इसके अलावा तीन बार की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपनी कप्तान मेग लैनिंग को रिलीज कर दिया है। जबकि इस टीम ने अबकी बार जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एनाबल सुदरलैंड, मरिजान कैप और निकी प्रसाद को रिटेन किया है।

Shafali Verma
Shafali Verma

इसके अलावा दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपनी कप्तान मंधाना और ऋचा पर भरोसा जताया है। इस टीम ने अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें कप्तान स्मृति मंधाना (₹3.5 करोड़), ऋचा घोष (₹2.75 करोड़), एलिस पैरी (₹2 करोड़) और श्रेयंका पाटिल (₹60 लाख) शामिल हैं। जबकि इस बार उन्होंने सोफी मोलिन्यूक्स, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा और डैनी वायट-हॉज जैसे बड़े नामों को रिलीज कर दिया है।

यहां देखिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट :-

मुंबई इंडियंस: नेट-साइवर ब्रंट (INR 3.5 करोड़), हरमनप्रीत कौर (INR 2.5 करोड़), हेली मैथ्यूज (INR 1.75 करोड़), अमनजोत कौर (INR 1 करोड़), जी कमलिनी (INR 50 लाख)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (INR 3.5 करोड़), ऋचा घोष (INR 2.75 करोड़), एलिस पेरी (INR 2 करोड़), श्रेयंका पाटिल (INR 60 लाख)

गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर (INR 3.5 करोड़), बेथ मूनी (INR 2.5 करोड़)

UP वॉरियर्ज: श्वेता सेहरावत (INR 50 लाख)

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (INR 2.2 करोड़), शैफाली वर्मा (INR 2.2 करोड़), एनाबेल सदरलैंड (INR 2.2 करोड़), मारिजान कैप (INR 2.2 करोड़), निकी प्रसाद (INR 50 लाख)।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version