WPL 2026 Retention List: महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। अभी हाल ही में समाप्त हुए महिला वर्ल्ड कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रही दीप्ति शर्मा को यूपी वारियर्स की टीम ने रिलीज कर दिया है। इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि एक टीम सिर्फ 5 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती थी। इसके अलावा इस बार WPL 2026 के लिए ऑक्शन 27 नवंबर को होने वाला है।
मुंबई और दिल्ली ने किया 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन :-

इस बार मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सबसे ज्यादा अपने 5-5 खिलाड़ियों को रिटने कर लिया है। जबकि इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपनी कप्तान स्मृति मंधाना समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसके अलावा गुजरात जायंट्स की टीम ने अपनी दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा को किया रिलीज :-

इसके अलावा महिला प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन से पहले यूपी वॉरियर्स की टीम ने केवल अपने एक ही खिलाड़ी को रेटेन किया है। इस बीच सबसे हैरानी की बात ये है कि यूपी की टीम ने दीप्ति शर्मा को रिलीज कर दिया है। क्यूंकि वह अभी हाल ही में समाप्त हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रही थीं। इस टीम ने केवल श्वेता सेहरावत को रिटेन किया है।
27 नवंबर को होगा ऑक्शन :-

इस बार महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए ऑक्शन 27 नवंबर को होने वाला है। वहीं यह ऑक्शन दिल्ली में होने वाला है। वहीं इस बार सभी फ्रेंचाइजी टीमों को पर्स में 15-15 करोड़ रुपये दिए गए हैं। लेकिन जिन भी टीमों ने सभी 5 प्लेयर्स को रिटेन कर लिया है। अब उनके पर्स में से 9.25 करोड़ रूपये कम कर दिए जाएंगे। तभी तो अब मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम कम पैसे के साथ ऑक्शन में उतरने वाली है।
WPL 2026 Retention List: किस टीम के पास है कितने का पर्स :-
दिल्ली कैपिटल्स- 5.7 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 6.15 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस- 5.75 करोड़ रुपये
गुजरात जायंट्स- 9 करोड़ रुपये
यूपी वॉरियर्स- 14.5 करोड़ रुपये.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







