Wednesday, February 11

Delhi Premier League: बीते दिन दिल्ली प्रीमियर लीग का फाइनल मैच वेस्ट दिल्ली लायंस और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच खेला गया था। इस मैच को जीतकर वेस्ट दिल्ली की टीम इसकी पहली बार चैंपियन बन गई है। वहीं इस मैच में वेस्ट दिल्ली के कप्तान नितीश राणा ने एक तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को पहली बार यह ट्रॉफी जीता दी है। इस बीच अगर आपको याद हो तो पिछले सीजन वेस्ट दिल्ली की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। लेकिन इस बार टीम ने कमाल की वापसी करते हुए यह ट्रॉफी उठाई है।

वेस्ट दिल्ली को मिला था 174 रनों का लक्ष्य :-

बीते दिन दिल्ली प्रीमियर लीग का फाइनल मैच वेस्ट दिल्ली लायंस और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच खेला गया था। इस फाइनल मैच में टॉस जीतकर नितीश राणा ने गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जबकि सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योंता मिला था।

West Delhi Lions
West Delhi Lions

इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने आई सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन का स्कोर खड़ा किया था। उनकी तरफ से युगल सैनी 65(48) और प्रांशू विजयरन 50(24) ने काफी उपयोगी पारियां खेली थी। इसके चलते हुए सेंट्रल दिल्ली की टीम ने वेस्ट दिल्ली की टीम को 174 रनों का लक्ष्य दिया था।

वेस्ट दिल्ली ने जीता फाइनल मैच :-

West Delhi Lions
West Delhi Lions

सेंट्रल दिल्ली की टीम द्वारा मिले 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। लेकिन फिर भी टीम के कप्तान नितीश राणा और ऋतिक शौकीन ने मिलकर अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। इसके चलते हुए वेस्ट दिल्ली की टीम ने पहली बार ट्रॉफी उठाई है। इस मैच में ऋतिक शौकीन ने 27 गेंदों पर 42 रन की तूफानी पारी खेली थी।

इसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के भी आए थे। जबकि इस टीम के कप्तान नितीश राणा ने भी 49 गेंदों पर 79 रनों की काफी शानदार पारी खेली। तब उनके बल्ले से भी 7 छक्के और 4 चौके देखने को मिले थे। इसके अलावा इस टूर्नामेंट का आखिरी विनिंग शॉट ऋतिक शौकीन के बल्ले से आया था। उस समय उन्होंने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version