Tuesday, February 17

Google News Sports Digest Hindi

ODI Cricket: वनडे क्रिकेट के इतिहास में हर दौर में एक ऐसी टीम जरूर होती है, जिसको हराना हर प्रतिद्वंदी टीम के लिए मुश्किल होता है। 70 और 80 के दशक में यह टीम वेस्टइंडीज हुआ करती थी। इसके बाद सालों तक ऑस्ट्रेलिया ने इस खेल पर अपना प्रभुत्व जमाए रखा। कई ऐसे दिग्गज कप्तान भी रहे है जिनकी कप्तानी में टीम को हराना लगभग नामुमकिन होता था।

ODI Cricket ऑस्ट्रेलिया की टीम :-

वनडे क्रिकेट के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वनडे क्रिकेट (ODI Cricket) के इतिहास में लगातार 21 मुकाबले जीते थे। इस टीम ने साल 2003 में रिकी पोंटिग की कप्तानी में यह कारनामा किया था।

Australia cricket team
image source vis getty images

तब खेलते हुए 15 जनवरी 2003 को इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहली जीत मिली थी। इसके बाद फिर 24 मई 2003 तक टीम ने लगातार 21 मैच जीते थे। वहीं अपने 21वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 67 रन से हराया था। वहीं इसके अलावा साल 2003 का वर्ल्ड कप भी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ही जीता था।

ODI Cricket दक्षिण अफ्रीका की टीम :-

वनडे क्रिकेट के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरे स्थान पर आती है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने लगातार 20 वनडे (ODI Cricket) मुकाबले जीते है। अफ्रीका की टीम ने साल 2005 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ जीत के साथ अपने इस अभियान की शुरुआत की थी।

south africa cricket team
image source vis getty images

इसके बाद फिर उसी साल नवंबर के महीने में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अफ्रीका की टीम ने अपनी 20वीं जीत दर्ज की थी। उस समय दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ थे। उस जमाने में अफ्रीका टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी काफी खतरनाक हुआ करती थी।

ODI Cricket ऑस्ट्रेलिया की टीम :-

वनडे क्रिकेट के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे स्थान पर आती है। उसने 3 बार लगातार 14-14 मुकाबले जीते थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साल 2001 जनवरी में स्टीव वॉ की कप्तानी में (ODI Cricket) इस अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान का पहला मुकाबला उन्होंने भारत के खिलाफ जीता था।

Australia cricket team
image source vis getty images

इसके बाद फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम को 14वें मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 मार्च 2000 को जीत मिली थी। वहीं इसके बाद एक बार फिर साल 2007 में पोटिंग की कप्तानी में 14 मार्च 2007 से लेकर 5 अक्टूबर 2007 तक ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगातार 14 मुकाबलों में जीत मिली थी। वहीं इसके अलावा साल 2023 में भी एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पैट कमिंस की कप्तानी में 14 मैच जीते थे।

ODI Cricket ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीम :-

Australia cricket team
image source vis getty images

वनडे क्रिकेट के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में ये दोनों ही टीमें चौथे स्थान पर आती है। इन दोनों ही टीमों ने लगातार 13-13 मुकाबले जीते थे। इस अभियान के तहत खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपना पहला (ODI Cricket) मुकाबला भारतीय टीम के खिलाफ जीता था। उस समय इस टीम के कप्तान पोटिंग थे।

srilanka cricket team
image source vis getty images

जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम को 13वीं जीत 19 फरवरी 2010 को वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी। वहीं इसके अलावा श्रीलंका की टीम ने इस कारनामे को साल 2023 में किया था। उस समय श्रीलंका की टीम के कप्तान दसुन शनाका थे। इस अभियान के तहत श्रीलंका की टीम को पहली (ODI Cricket) जीत 7 जून 2023 की मिली थी जबकि उनकी टीम की 13वीं जीत 2 सितंबर 2023 को आई थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version