Saturday, February 14

PAK vs ENG Test: अक्टूबर महीने में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान का दौरा करना है। लेकिन अब ख़बरें आ रही है कि इस टेस्ट सीरीज (PAK vs ENG Test) के वेन्यू में बदलाव किया जा सकता है। यह पाकिस्तानी टीम के लिए भी एक बड़ी दिक्कत बन सकती है। इस समय पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के लिए सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

england cricket team
image source : X

अभी हाल ही में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में व्हाइटवॉश का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पाकिस्तान की इस क्रिकेट टीम को अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (PAK vs ENG Test) खेलनी है। इन दोनों देशों के बीच यह टेस्ट सीरीज सात अक्टूबर से शुरू होने वाली है और 28 अक्टूबर तक चलेगी।

england cricket team
image source : X

इसी बीच अब रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि यह सीरीज पाकिस्तान की जगह किसी दूसरी देश में आयोजित की जा सकती है। इसके पीछे की वजह टेस्ट सीरीज (PAK vs ENG Test) के लिए यहां पर स्टेडियमों का तैयार नहीं होना बताया जा रहा है। तभी तो इस समय एक रिपोर्ट सामने आ रही है कि इस टेस्ट सीरीज को यूएई या श्रीलंका में आयोजित किया जा सकता है। जिसके लिए इन दोनों ही देशों से बातचीत की जा रही है।

england cricket team
image source : X

हम यहां पर आपको एक बात और बता देना चाहते है कि पाकिस्तान में ही अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। इसकी वजह से ही यहां पर अभी स्टेडियमों में निर्माण कार्य जारी है। इन निर्माणाधीन स्टेडियमों में रावलपिंडी स्टेडियम का नाम शामिल है। जिसमें अभी हाल ही में हुई बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज (PAK vs ENG Test) खेल गई थी। यहीं तैयारियां लाहौर और कराची में भी जारी हैं।

PAK vs ENG Test यूएई और श्रीलंका में खेली जा सकती है यह टेस्ट सीरीज :-

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान ने यूएई और श्रीलंका को संभावित वैकल्पिक देशों के तौर पर चुना है। क्यूंकि यूएई में दुबई और शारजाह के रूप में दो वर्ल्ड क्लास मैदान हैं। इन मैदानों में यह टेस्ट सीरीज (PAK vs ENG Test) आयोजित की जा सकती है।

pakistan cricket team
image source : X

लेकिन इन दोनों स्थलों पर पहले से ही तीन से बीस अक्टूबर के बीच आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के मैच होने हैं। इसके अलावा अबुधाबी में भी दो स्थान हैं जो पहले ही टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी कर चुके हैं। तभी तो इस बार इस टेस्ट सीरीज के लिए यूएई फेवरेट होस्ट बनकर उभरा है। वहीं इसके अलावा श्रीलंका भी इस टेस्ट सीरीज को आयोजित करने की रेस में है। लेकिन उनके सामने इस बार मॉनसून की दिक्कत आ सकती है।

PAK vs ENG Test पाकिस्तान में इंग्लैंड का कैसा रहा है प्रदर्शन :-

इंग्लैंड की क्रिकेट टीम का पिछला पाकिस्तान का दौरा यादगार रहा था। तब इंग्लैंड की क्रिकेट टीम इन 3 टेस्ट मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने में सफल हुई थी। क्यूंकि साल 2019 में पाकिस्तान में फिर से टेस्ट क्रिकेट (PAK vs ENG Test) का आयोजन शुरू हुआ था। साल 2019 के बाद से पाकिस्तान टीम सिर्फ चार मैचों में ही जीत दर्ज पाई है।

england and pakistan cricket team
image source : X

जबकि इस पाकिस्तानी टीम ने इस दौरान छह टेस्ट हारे है। लेकिन इससे पहले पाकिस्तान की क्रिकेट टीम का घरेलु मैदान यूएई था। जहां पर पाकिस्तान की टीम ने साल 2009 से 2019 के बीच खेलते हुए कुल 15 मैच जीते थे। जबकि केवल 8 मुकाबलों में पाकिस्तान की टीम को हार झेलनी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, कप्तान ही हो गया बाहर, अब KKR का यह दिग्गज संभालेगा कप्तानी

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version