Sunday, February 15

Pat Cummins ICC Cricketer Of The Year 2023

Pat Cummins ICC Cricketer Of The Year 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मेजबान भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैम्पियन बनाने वाले कप्तान पैट कमिंस को आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 चुना गया है। शुक्रवार को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने एंटीगा में उन्हें इसके लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी थमाई।

बता दें कि, पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में एशेज सीरीज, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। अब उनकी नजरें वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर हैं, जिसके लिए उन्होंने अब तक अजेय प्रदर्शन किया है।

हालाँकि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मिशेल मार्श की कप्तानी में पैट कमिंस को ग्रुप स्टेज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन सुपर-8 स्टेज में बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच खेलते ही वह हैट्रिक लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने।

पैट कमिंस को मिला ‘आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023’ का अवॉर्ड

Pat Cummins ICC Cricketer Of The Year 2023: पैट कमिंस ने साल 2023 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। उनके नाम पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में 11 मैचों में 42 विकेट और 254 रन, वनडे क्रिकेट में 13 मैचों में 17 विकेट और 168 रन दर्ज हुए थे। इसके अलावा, कप्तानी करते हुए उन्होंने अपनी टीम को महत्वपूर्ण ट्रॉफियाँ भी दिलवाई।

कमिंस के इस प्रदर्शन के चलते उन्हें आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 चुना गया है, जिसके लिए उन्हें सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी दी गई है। बता दें कि, हर साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अभूतपूर्व प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को यह ट्रॉफी दी जाती है। साल 2022 में बाबर आजम को इससे सम्मानित किया गया था।

रिकी पोंटिंग ने पैट कमिंस को थमाई सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी

Pat Cummins ICC Cricketer Of The Year 2023: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल रिकी पोंटिंग ने अपने हमवतन पैट कमिंस को आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 चुने जाने पर सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी थमाई।

कमिंस को ट्रॉफी देने के लिए पोंटिंग एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में मौजूद थे, जहाँ ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को DLS मेथड के जरिए रनों से जीत हासिल की। बता दें कि, पोंटिंग खुद साल 2006 और 2007 में यह सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

2024 में भी पैट कमिंस कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

पैट कमिंस ने साल 2024 में भी अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। यदि वह अपना फॉर्म जारी रखते हैं तो वह अगली बार भी यह सम्मान अपने नाम कर सकते हैं। कमिंस ने इस साल अब तक 5 टेस्ट मैचों में 17 विकेट और 5 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा, उन्होंने इस साल अब तक एक भी वनडे मैच नहीं खेला है। हाल ही में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक भी लिया।

Pat Cummins ICC Cricketer Of The Year 2023

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version